Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने से चमराही बांध पर खतरा, बांध को बचाने के लिए डीएम सहित टीम कर रहे प्रयास, महिला कर रही हैं नदी की पूजा…

बेगूसराय में बूढ़ी गंडक के जलस्तर बढ़ने से जिले के बखरी प्रखंड के चमराही बांध पर टूटने का खतरा उत्पन्न हो गया। बांध में कटाव होने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अधिकारियों के साथ बांध बचाने में जुट गए हैं।

बांध पर खतरे की सूचना मिलते हैं डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी अवकाश कुमार भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच बांध का जायजा लिया।

दरअसल आज सुबह से चमराही बांध गंडक नदी में बढ़ते जलस्तर से कटाव होने लगा जिसके बाद लोग बांध के टूटने की आशंका से डर गए। सैकड़ों की संख्या में लोग पेड़ काटकर और मिट्टी भरकर बोरा डालकर बांध को बचाने का कार्य कर रहे हैं।

डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है , स्थानीय लोगों के मदद बांध को बचाने का प्रयास किया जा रहा है उम्मीद है कि बचा लिया जाएगा। रात में एसडीआरएफ की टीम को भी रात को कैम्प करने के लिए कहा गया है। स्थानीय महिलाओं के द्वारा गंडक नदी किनारे पूजा अर्चना कर रही है ताकि कटाव रूक जाये।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
प प्रमुु

Related posts

3 कट्टा के साथ शराब पीते बैंक मैनेजर सहित एक अन्य गिरफ्तार…

Bihar Now

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से स्लिप ऑफ टंग नहीं हुआ, ये RJD की सोची-समझी रणनीति है, पार्टी ने जान बूझकर उनसे बुलवाया है : प्रशांत किशोर

Bihar Now

भागलपुर ब्लास्ट के बाद अलर्ट मोड पर मुंगेर प्रशासन, मचा हड़कंप, करोड़ों का पटाखा बरामद दुकान सील…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो