Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी के अलावा कोई और भी हो सकता है सीएम पद का दावेदार – उपेंद्र कुशवाहा …

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में महागठबंधन के नेता मसले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी के अलावा कोई और नेता भी सीएम पद का दावेदार हो सकता है। उन्होंने तेजस्वी यादव के सीएम पद को लेकर उंगली उठायी है।

कुशवाहा का बयान ऐसे वक्त पर आया है, जब राजद में भी तेजस्वी के नेतुत्व को लेकर पार्टी के विधायक महेश्वर यादव ने भी सीएम नीतीश कुमार के पक्ष में खुलकर बैटिंग की थी। ऐसे में कुशवाहा का यह बयान कई और कयास को जन्म दे सकता है। यह तीसरा मौका जब महागठबंधन में कांग्रेस और हम के बाद रालोसपा ने तेजस्वी यादव के सीएम बनने को लेकर बयान दिया है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन को लेकर लालू प्रसाद से बात हुई थी। जिसमें यह तय हुआ था कि मिल कर चुनाव लड़ेंगे। महागठबंधन में कई ऐसे नेता हैं जो सीएम पद के लिए दावेदार हो सकते हैं।

Related posts

कड़क व ईमानदार IAS के के‌ पाठक की कार्यशैली पर “नीतीश” के मंत्री ने खड़े किए सवाल, कहा – दलित विरोधी हैं ये अधिकारी…

Bihar Now

Live Pokies Free Games

Bihar Now

Gambling Issues In Australia

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो