Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बाढ़ की पानी में सड़ रहा सरकारी अनाज, डीएम ने ‌दिए जांच के आदेश..

मोतिहारी के केसरिया एफसीआई गोदाम में बाढ़ के पानी मे सड़ रहे अनाज की खबर दिखाए जाने के बाद मोतिहारी के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने संज्ञान लेते हुए जांच टीम बनाया है। गोदाम में सड़ रहे अनाज का जिम्मेवार कौन है।

इस बात को लेकर डीएम ने जांच टीम को 48 घण्टे के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। आज गोदाम में अनाज सड़ने के बाद बचे अनाज को नाव के सहारे दूसरे गोदाम में शिफ्ट कराया जा रहा है। अगर यही काम बाढ़ से पूर्व किया गया होता तो शायद गरीबो का निबाला इस तरह नहीं सड़ता और गरीबो के मुंह का निवाला बनता।

जब हम ने इस मामले पर डीएम शीर्षत कपिल अशोक से बात की तो उन्होंने बताया कि अनाज का सड़ना काफी गम्भीर मामला है। मैंने दो सदस्यीय जाँच टीम का गठन करते हुए 48 घण्टे के अन्दर रिपोर्ट तलब किया है।इस मामले में एसएफसी के गोदाम प्रबन्धक या जिला प्रबन्धक जिनकी भी लापरवाही होगी उनपर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

 

Related posts

फर्जीवाड़े के आरोप में सुप्रसिद्ध डॉक्टर गिरफ्तार, करोड़ों के हेराफेरी का आरोप…

Bihar Now

Top Australian Pokies Real Money Free Bonus

Bihar Now

नहाय खाय के साथ आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो