Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नहाय खाय के साथ आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू…

आस्था के महापर्व छठ का शुभारंभ शनिवार 25 अक्टूबर 2025 को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है।गंगा तटों से लेकर घर-आंगन तक लोक आस्था के सबसे बड़े पर्व छठ की गूंज सुनाई देने लगी है। शनिवार, 25 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय इस महापर्व की शुरुआत हो गई है..घाटों की सफाई, व्रतियों की तैयारी और छठ मइया के पारंपरिक गीतों की मधुर लहरियों से पूरा शहर श्रद्धा और भक्ति में रंगने लगा है..

छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्म-शुद्धि, प्रकृति और सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। व्रती कठोर नियमों और पवित्रता का पालन करते हुए निराहार रहकर सूर्योपासना करते हैं।

मोहल्लों और गलियों में उग हो सूरज देव अरघ के बेर जैसे पारंपरिक गीतों की गूंज वातावरण को भक्ति से भर रही है। महिलाएं पूजा की सामग्रियों की तैयारी में व्यस्त हैं, वहीं बच्चे सजावट और साफ सफाई में उत्साह से हाथ बंटा रहे हैं। मिट्टी के नए चूल्हों, गुड़, चावल, सूप-दौरे और फल-सब्जियों की खरीदारी से बाजार गुलजार है।

छठ पूजा का पूरा क्रम इस प्रकार रहेगा-

25 अक्टूबर (शनिवार) – नहाय-खाय: गंगा जल से स्नान कर सात्विक आहार कद्दु, अरवा चावल की भात, चना की दाल के साथ व्रत की शुरुआत हो गई है..

26 अक्टूबर (रविवार) – खरना : दिनभर निर्जला उपवास के बाद देर शाम गुड़-चावल की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा।

27 अक्टूबर (सोमवार) – संध्या अर्घ्य : अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। शुभ मुहूर्त शाम 05:10 से 05:58 अपराह्न।

28 अक्टूबर (मंगलवार) – प्रातःकालीन अर्घ्य: उदयाचल सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ व्रत का समापन। शुभ मुहूर्त सुबह 05:33 से 06:30 पूर्वाह्न रहेगा।

Related posts

JEE Advanced 2026 रिजल्ट : गयाजी के शुभम बने नेशनल टॉपर, 360 में से 330 नंबर मिले.

Bihar Now

Big Breaking : दरभंगा में मचा कोहराम, एक साथ ट्रेन से कटकर 4 युवक की मौके पर ही मौत…

Bihar Now

पटना में MLC फ्लैट के पास मिला युवक का शव, हाथ पैर बांध कर लटकाया मिला शव, जांच में जुटी पुलिस….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो