Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में महिला दरोगा ने बेल दिलाने के नाम पर मांगे महंगे कपड़े और कैश, एसपी ने किया सस्पेंड…!

मोतिहारी :आपने रिश्वत के रूप में रुपए की डिमांड तो सुनी होगी, लेकिन पूर्वी चंपारण के पीपरा थाना की महिला दरोगा आभा कुमारी ने बेल दिलाने की एवज में परिवादी से रिश्वत के रूप में महंगे कपड़े की मांग की है. मामला सामने आने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने महिला दरोगा को निलंबित कर दिया है.

बेल दिलाने के लिए सौदेबाजी: मिली जानकारी के अनुसार परिवादी का किसी मामले को लेकर केस चल रहा था. जिससे उसे जमानत चाहिए थी. ऐसे में उसने महिला दरोगा आभा कुमारी से संपर्क किया और जमानत दिलाने की बात कही.

रिश्वत के रूप में मांगे महंगे कपड़े और कैश: महिला दरोगा आभा कुमारी ने परिवादी से केस में बेल दिलाने के नाम पर महंगे कपड़े और कैश की डिमांड की. इसी बीच परिवादी ने आभा कुमारी की सारी बातें मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली. ऑडियो में महिला दरोगा की आवाज साफ सुनाई दे रही है.

महिला दरोगा सस्पेंड: उसके बाद परिवादी ने एसपी स्वर्ण प्रभात के व्हाट्सएप पर रिकॉर्ड किए गए ऑडियो को भेज कर न्याय की गुहार लगाई. जिसके बाद एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच की. जिसमें महिला दरोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप सही साबित हुआ. इसके बाद तुरंत महिला दरोगा को सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई.

परिवादी द्वारा शिकायत व्हाट्सएप पर भेजी गई थी. मामले की जांच की गई और आरोप सही पाये गए. महिला दरोगा आशा कुमारी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वादी की पहचान गुप्त रखने हेतु ऑडियो साझा नहीं किया जा रहा है. भ्रष्ट पदाधिकारियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी”. -स्वर्ण प्रभात, एसपी

बुकिंग क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार: बता दें कि कुछ दिन पहले मोतिहारी में सीबीआई की विशेष टीम ने रेलवे विभाग में बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था. इस संबंध में स्थानीय व्यापारी ने सीबीआई से शिकायत की थी कि पार्सल बुकिंग के लिए हर खेप में रिश्वत मांगी जाती थी.

Related posts

प्रगति और सफलता की ओर बढ़ते कदम: चाणक्य आईएएस एकेडेमी के गया ब्रांच में बैक-टू-बैक सेमिनार के साथ फ्री डेमो क्लास कम वर्कशॉप सेशन का आयोजन…

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “ब्राह्मणों” को दिया उचित सम्मान व स्थान, राजवर्धन आजाद को MLC बनाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद – JDU

Bihar Now

तेजप्रताप के बयान पर जेडीयू के नीरज कुमार का जोरदार हमला, कहा – हम कहते थे प्रवासी, तो मिर्ची लगती थी…अब तो भाई तेजप्रताप ही कह डाला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो