Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “ब्राह्मणों” को दिया उचित सम्मान व स्थान, राजवर्धन आजाद को MLC बनाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद – JDU

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने  राजवर्धन आजाद को बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाये जाने पर मुख्यमंत्री को आभार और धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सबके नेता  मुख्यमंत्री जी ने हमेशा ब्राह्मणों को उचित स्थान और सम्मान दिया है।

झा ने कहा कि जिस समय सवर्ण आयोग का गठन हुआ तब जगनारायण त्रिवेदी जी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी. वहीं अनिल पाठक जी को बिहार राज्य नागरिक परिषद् का महासचिव बनाया एवं डॉ जगन्नाथ मिश्र  को पार्टी के सम्मानित पद पर रख कर हमेशा उनका मान-सम्मान किया. इसके साथ नीतीश मिश्रा को ग्रामीण विकास एवं गन्ना उद्योग जैसे महत्वपूर्ण विभाग देकर अपने मंत्रिमंडल में साथ रखा।

झा ने कहा कि इतना ही नहीं एक तरफ जहां श्री देवेश चन्द्र ठाकुर को पहले मंत्री और फिर बिहार विधान परिषद् का सभापति बनाये, वहीं दूसरी तरफ संजय झा को पहले पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार राज्य योजना परिषद् का सदस्य बनाये. वर्तमान में बिहार मंत्रिमंडल में जल संसाधन जैसे महत्वपूर्ण विभाग का मंत्री बनाया है।

झा ने अंत में कहा कि श्री राजवर्धन आजाद को पहले बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग के दो बार अध्यक्ष एवं पुनः बिहार विधान परिषद् का सदस्य बनाकर  मुख्यमंत्री जी ने पुनः ब्राह्मणों को सम्मानित करने का काम किया है, जिसके लिए हम सभी लोग उनका हृदय से आभार प्रकट करते हैं।

Related posts

आमने-सामने BASA और बिहार सरकार… नवादा SDO के निलंबन को वापस लेने की मांग…सूबे के 4 DM को निलंबित करे सरकार – BASA…

Bihar Now

RJD विधायक सुरेंद्र यादव ने CM नीतीश को बताया अभिभावक, BJP को दे दिया बड़ा चैलेंज

Bihar Now

कांग्रेस विधायक के घर से मिला युवक का शव, इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो