Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

प्रगति और सफलता की ओर बढ़ते कदम: चाणक्य आईएएस एकेडेमी के गया ब्रांच में बैक-टू-बैक सेमिनार के साथ फ्री डेमो क्लास कम वर्कशॉप सेशन का आयोजन…

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में देश प्रसिद्ध संस्थान चाणक्य आईएएस एकेडेमी ने अपने प्रतिष्ठित सेमिनार श्रृंखला के तहत गया कॉलेज गया एवं जे. जे. कॉलेज गया में दो महत्वपूर्ण सेमिनारों का आयोजन किया, इसके साथ ही चाणक्य आईएएस एकेडेमी ने अपने गया स्थित शाखा में बीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए फ्री डेमो क्लास कम वर्कशॉप सेशन का भी आयोजन 14 सितंबर से करने जा रही है जो हिन्दी माध्यम के लिए अलग एवं अंग्रेजी माध्यम के लिए अलग होंगे।

विद्यार्थी 8929702344 पर कल करके विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। सेमीनार में संस्था के रीजनल हेड डॉ. कृष्णा सिंह द्वारा प्रगति और सफलता की ओर बढ़ने का एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा के विभिन्न पहलुओं पर अपनी विशेषज्ञता साझा की, जिसमें परीक्षा रणनीति, तैयारी के लिए विभिन्न तरीके और विभिन्न विषयों से संबंधित भ्रांतियाँ शामिल थीं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिंह ने कहा कि “सिविल सेवा परीक्षा न केवल ज्ञान की मांग करती है, बल्कि एक रणनीतिक दृष्टिकोण और सटीक तैयारी की भी मांग करती है।

डॉ. सिंह ने आगे कहा कि चाणक्य आईएएस एकेडेमी का मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों को इस प्रतिस्पर्धी परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है एवं इसके अलावा प्रतिभागियों को अपने जीवन में सिविल सेवकों के सामने आने वाली चुनौतियों और समाज पर उनके प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान करना भी है। चाणक्या आईएएस एकेडमी के स्वर्णिम उपलब्धियों की चर्चा करते हुए डॉ. कृष्णा सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज के उत्थान की कुंजी है और हमारे युवा भविष्य को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।

ज्ञातव्य है कि चाणक्य आईएएस एकेडेमी अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए जानी जाने वाली सिविल सर्विस की तैयारी के क्षेत्र में एक प्रमुख संस्था है। हाल ही में प्रकाशित 66वीं बीपीएससी परीक्षा में संस्थान ने 138 छात्रों के चयन में अपनी प्रत्यक्ष भूमिका को निभाया है।

छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए डॉ. कृष्णा सिंह ने बताया कि चाणक्या आईएएस एकेडमी के पटना में तीन ब्रांच बोरिंग कैनाल रोड, बोरिंग रोड चौराहा और राजा बाजार एवं बिहार में चौथी शाखा गया में खोली गई जो ग्राउंड फ्लोर, बद्री कैलाश चरण, बिसाइड चोपड़ा एजेंसी, रामेश्वर सिन्हा पथ, साउथ ऑफ़ बिसर तालाब गया के पास स्थित है, समेत देश के 16 राज्यों में 30 शाखाएं हैं। विस्तृत निःशुल्क counselling के लिए छात्र 8929702344 पर कॉल कर सकते हैं।

Related posts

सूर्य ग्रहण को लेकर सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव…

Bihar Now

UP कांग्रेस से राजबब्बर की हो सकती है विदाई, मिल सकते हैं दो प्रदेश अध्यक्ष

Bihar Now

JDU पर LJP का करारा हमला, कहा – रोज दौड़ा दौड़ा कर मार खा रहे अपने नेताओं की चिंता करे JDU…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो