Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सृजन घोटाला मामले की मुख्य अभियुक्त रजनी प्रिया की अदालत में हुई पेशी, CBI कोर्ट ने बेऊर जेल भेजा

बिहार के चर्चित सृजन घोटाला की मुख्य अभियुक्त रजनी प्रिया को गाजियाबाद से गिरफ्तार करने के बाद आज सीबीआई की टीम उसे लेकर पटना पहुंची, जहां रजनी प्रिया को पटना सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया गया।

पेशी के बाद कोर्ट ने रजनी प्रिया को 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया है। सीबीआई ने रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी नहीं लगाई है।

दरअसल, भागलपुर के सबौर स्थित सृजन महिला विकास सहयोगी समिति के जरिए विकास के नाम पर खर्च होने वाले पैसों का गलत तरीके से बंदरबांट किया गया था। करीब 1900 करोड़ रुपए के बंदरबांट का मामला सामने आने के बाद सीबीआई ने 25 अगस्त 2017 को सृजन घोटाले की जांच शुरू की थी।

बिहार के सबसे बड़े 1900 करोड़ के सृजन घोटाले में अभी तक कई लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। मामले में कई बैंक अधिकारियों से लेकर क्लर्क तक जेल की हवा खा रहे हैं।

घोटाले के कुल 27 आरोपियों में से 12 जेल में बंद हैं जबकि 7 आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं। वहीं घोटाले की मुख्य अभियुक्त रजनी प्रिया, पूर्व आईएएस अधिकारी केपी रमैया और घोटाले की किंगपिन मनोरमा देवी का बेटा अमित कुमार फरार चल रहे थे।

घोटाले के तीनों आरोपियों को सीबीआई गिरफ्तार करने में विफल रही, जिसके बाद कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व आईएएस अधिकारी केपी रमैया, अमित कुमार और रजनी प्रिया को भगोड़ा घोषित कर दिया है।

किंगपिन मनोरमा देवी की बहू और फरार अमित कुमार की पत्नी घोटाले की मुख्य अभियुक्त रजनी प्रिया को सीबीआई ने गाजियाबाद से 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था।

शुक्रवार को सीबीआई की टीम सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच रजनी को अपने साथ लेकर पटना पहुंची, जहां उसे पटना सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 21 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद सीबीआई जल्द ही रजनी से पूछताछ शुरू करेगी…

Related posts

लूट के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

क्राइम से कराहता बिहार,क्या कर रही “सु”शासन की सरकार ?

Bihar Now

लावारिश अवस्था मे मिली एक ट्रक शराब

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो