Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

देश के लिए अपना जीवन न्‍यौछावर करने वाले ‘वीरों’ को श्रद्धांजलि देने के लिए है “मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम…

पटना : देश के लिए अपना जीवन न्‍यौछावर करने वाले ‘वीरों’ को श्रद्धांजलि देने के लिए “मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम है। पूरे राज्य से एकत्र माटी से बिहार के सभी 8463 पंचायतों में भी अमृत वाटिका बनायी जाएगी। साथ ही राज्य भर के ग्राम पंचायतों में शिलाफलकम (स्मारक पट्टिका) स्थापित किये जायेंगे।

वहीं इस वर्ष भी, ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त, 2023 के बीच तिरंगा फहराया जाएगा।
“मेरी माटी, मेरा देश और हर घर तिरंगा” कार्यक्रम को लेकर प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (पीआईबी), नेहरू युवा केंद्र संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ये जानकारी दी गयी।

संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अंशुमान प्रसाद दास, क्षेत्रीय निदेशक, नेहरु युवा केंद्र संगठन, पटना ने कहा कि देश के लिए अपना जीवन न्‍यौछावर करने वाले ‘वीरों’ को श्रद्धांजलि देने के लिए गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक जन-भागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार के सभी 8463 पंचायतों में अमृत वाटिका बनाई जाएगी। साथ ही ग्राम पंचायतों में शिलाफलकम (स्मारक पट्टिका) स्थापित किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि अमृत ​​वाटिका बनाने के लिए अमृत कलश यात्रा में देश के विभिन्न कोनों से मिट्टी दिल्ली लाई जायेगी। श्री दास ने कहा कि जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, एक वेबसाइट, https://merimaatimeradesh.gov.in का भी शुभारंभ किया गया है जहां लोग मिट्टी या मिट्टी का दीपक पकड़कर सेल्फी अपलोड कर सकते हैं।

ऐसा करके, वे भारत को एक विकसित देश बनाने, गुलामी की मानसिकता को खत्म करने, हमारी समृद्ध विरासत पर गर्व करने, एकता एवं एकजुटता बनाए रखने, नागरिक के रूप में कर्तव्यों को पूरा करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए पंच प्रण का संकल्प लेंगे। एक बार संकल्प लेने के बाद, भागीदारी का एक डिजिटल प्रमाणपत्र वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए गिरिधर उपाध्याय, क्षेत्रीय निदेशक, एनएसएस,पटना ने कहा कि देश के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने वाले ‘वीरों’ को श्रद्धांजलि देने के लिए 9 अगस्त 2023 को देशव्यापी “मेरी माटी मेरा देश” अभियान का शुभारंभ किया गया है। 9 अगस्त से लेकर 30 अगस्त, 2023 तक चलने वाले ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान में गांव एवं प्रखंड स्तर, स्थानीय शहरी निकायों के साथ-साथ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों की सक्रिय भागीदारी होगी।
पीआईबी के निदेशक आशीष ए के लकड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान इस अभियान की घोषणा की थी। इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का नमन करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। यह देशव्यापी अभियान 9 अगस्त को शुरू किया गया है और विभिन्न निर्धारित कार्यक्रमों के साथ 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा। इसके बाद के कार्यक्रम 16 अगस्त 2023 से प्रखंड, नगर पालिका/निगम और राज्य स्तर पर होंगे। समापन समारोह 30 अगस्त, 2023 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में निर्धारित है। ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों की जानकारी के लिए https:// yuva.gov.in पोर्टल को देखा जा सकता है। वहीं “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम पर कहा कि यह सभी की भागीदारी के कारण शानदार रूप से पिछली बार सफल रहा था। इस वर्ष भी, ‘हर घर तिरंगा’ 13 से 15 अगस्त, 2023 के बीच मनाया जाएगा।
संवाददाता सम्मेलन में पीआईबी-सीबीसी के उपनिदेशक संजय कुमार ने कहा कि इस अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों और सुरक्षा बलों को समर्पित शिलाफलकम की स्थापना जैसे कार्यक्रमों के साथ-साथ पंच प्रण संकल्प, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन जैसी पहल शामिल होंगी, जो हमारे बहादुरों के वीरतापूर्ण बलिदानों को नमन करेंगी।

Related posts

नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प, जेडीयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले…

Bihar Now

Non Gamstop Online Casinos Uk

Bihar Now

Breaking: बगहा में बड़ा हादसा !… स्कूल वैन पलटी, 11 बच्चे घायल, 3 की हालत नाज़ुक …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो