Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प, जेडीयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले…

पटना में जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को हुई. नयी कार्यकारिणी के गठन के बाद यह पहली बैठक थी जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने की. इस बैठक को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है.

इस बैठक में नीतीश कुमार के साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत पार्टी के मंत्री, सीनियर नेता व पदाधिकारी आदि मौजूद रहे. जदयू का राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया गया और 6 फैसलों पर मुहर लगायी गयी.वहीं नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही गयी…

जदयू ने राज्य कार्यकारिणी का गठन हाल में ही हुआ है जिसमें पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार समेत 118 सदस्य शामिल हैं. इस बैठक में कई एजेंडों पर मुहर लगी है. इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों सहित कई नेता शामिल हुए. इसे लेकर पार्टी की तरफ से पूर्व में ही तैयारी हो चुकी थी.

जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम मुद्दों पर मंथन हुआ है. मिल रही जानकारी के अनुसार, बैठक में जदयू की ओर से राजनीति प्रस्ताव लाया गया. जिसमें बताया गया कि नीतीश कुमार के कारण बिहार में नौकरी और रोजगार के अवसर बढ़े. नीतीश कुमार के काम को जनता के बीच ले जाने का निर्देश पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को दिया गया.

वहीं इसकी जानकारी भी दी गयी कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को केंद्र से विशेष पैकेज मिल रहा है. वहीं नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव 2025 की बात कही गयी. वहीं जदयू ‘सम्मान संवाद’ और ‘संगत-पंगत’ कार्यक्रम चलाएगी. जिसका प्रस्ताव इस बैठक में पेश किया गया

वहीं इस बैठक में कुल 6 फैसलों को मंजूरी दी गयी है. एनडीए के सहयोगी दलों के साथ बेहतर तालमेल के लिए कार्यक्रम चलाने का फैसला हुआ. वहीं सम्मान संवाद कार्यक्रम के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं से बात करेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के साथ नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की बात कही गयी

पार्टी सूत्रों से जानकारी मिली थी कि इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से मुद्दे तय किये जा सकते हैं. इन मुद्दों को लेकर पिछले दिनों राज्य सरकार की कामकाज के आधार पर मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए कार्यक्रमों पर चर्चा हो सकती है.

मतदाताओं से संपर्क बनाने के लिए संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक बेहतर करने की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है. इसके साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की उपस्थिति बढ़ाने, पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए व्हाट्सग्रुप बनाने और नये लोगों को जोड़ने सहित अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है. वहीं एनडीए के घटक दलों के साथ आपसी समन्वय बढ़ाने को लेकर चर्चा हो सकती है.

Related posts

के के पाठक का फैसला बदलेंगे CM नीतीश, शिक्षकों को मिलेगी बड़ी राहत…

Bihar Now

LJP पर जितन राम मांझी का हमला… कहा – JDU के खिलाफ ना जाए LJP…

Bihar Now

सहरसा में रेमडिसिविर के धंधेबाजों पर कसा शिकंजा, SDO के नेतृत्व में जिले के अलग अलग इलाकों में कार्रवाई…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो