मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ पीड़ितों से मिलने दरभंगा दौरे पर हैं …मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत वितरण कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा कर रहे हैं. इस क्रम में वो फूड पैकेटिंग केन्द्र और सामुदायिक किचेन को भी देखा है…
. सीएम सुबह 10.50 बजे पटना से दरभंगा के लिए रवाना हुए वहां वे इंडोर स्टेडियम में फूड पैकेटिंग केन्द्र गए. इसके बाद बिरौल अनुमंडल के पुनॉच गांव में सामुदायिक किचेन का अवलोकन किऐ. इसके बाद वो पटना वापस लौटेंगे. शाम में वे बाढ़ प्राभवित जिलों के प्रभावित परिवारों को अनुदान राशि वितरित करेंगे. इसके लिए एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
इस मौके पर दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन और वरीय पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ रेड्डी भी साथ में मौजूद हैं …
