Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार में बेखौफ अपराधी !… पेट्रोल पंप के कर्मी की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल पर 2 खोखा बरामद…

मोतिहारी में एक पेट्रोल पंप के नोजल मैन की गोली मार कर हत्या कर दिया है। घटना सोमवार की रात्रि करीब तीन साढ़े तीन बजे की हैं। घटना को अंजाम पेट्रोल लेने आए अपराधियों ने दिया है। घटना डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के सरोतर पहल एनएच 27 मां हाइवे पंप की है।

घटना के संबंध ने बताया जा रहा है कि डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के धनगरहा निवासी 52 वर्षीय दुर्गा राय मां हाइवे पंप पर पिछले डेढ़ माह से नोजल मैन काम करता था, इसी बीच सोमवार की रात्रि पंप पर ड्यूटी में था, इसी बीच करीब तीन साढ़े तीन बजे दो अपराधी बाइक से आया और रूम जबरन खुलवा कर रूम में रखे पैसा निकाल लिया,. .

जाते वक्त दुर्गा राय से मोबाइल मांगा जब देने से इनकार किया तो अपराधियों ने गोली उसके सीना में मार कर फरार हो गया, गोली चलने की सूचना जैसे डुमरिया घाट थानाध्यक्ष को मिली वैसे ही घटना स्थल पर पहूंच कर उसे इलाज के लिए मोतिहारी लाए, जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया,

जैसे ही घर वालो को सूचना मिली की दुर्गा को अपराधियों ने गोली मार दी है, उसके बाद परिजन पंप पर पहुंचे, वहा से पता चला की इलाज के लिए मोतिहारी ले जाया गया है। सभी सदर अस्पताल पहुंचे तो पता चला की उनकी मौत जो चुकी हैं।

मृतक दुर्गा घर का अकेला कमाने वाला था, उसे दो बेटी और दो बेटा है। दोनो बेटी की शादी कर चुका था, दो बेटा है जो पढ़ाई कर रहा हैं। इसी के कमाई से घर चल रहा था, उसके मौत के बाद घर का कमाई बंद हो गया, अब उसकी पत्नी को चिंता सता रही है कि आखिर घर का खर्च कैसे चलेगा,

डुमरिया घाट थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया की सूचना मिली की पंप पर गोली चली है। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए मोतिहारी ले गया, जहा उसकी मौत हो गई, पंप के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। ताकि अपराधी की पहचान की जा रही हैं। वही घटना स्थल से दो खोखा बरामद हुआ है।

Related posts

दरभंगा में आज से चंद्रगुप्त साहित्य महोत्सव शुरू:राज्यपाल ने किया उद्घाटन, भारतीय संस्कृति और वैश्विक समस्याओं के समाधान पर होगी चर्चा

Bihar Now

फ्लोर टेस्ट से पहले दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से करेंगे मुलाकात, साथ में संजय झा मौजूद…

Bihar Now

पटना में दिनदहाड़े एक्सिस बैंक से 17 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम… “सु”शासन‌ पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो