Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

रोहतास में नगर थाने से चंद कदमों की दूरी पर फायरिंग, घटनास्थल से खोखा बरामद, जांच में जुटी पुलिस…

रोहतास जिले के सासाराम से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सासाराम नगर थाना परिसर से महज सौ मीटर की दूरी पर मंगलवार की देर शाम आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों द्वारा फायरिंग की गई।

प्रभाकर मोड़ के समीप फायरिंग के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा तथा लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर दो खोखे बरामद किए हैं। तथा अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इधर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि युवाओं के दो गुटों द्वारा आपसी वर्चस्व को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। लगभग 4 से 5 राउंड फायरिंग करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखे बरामद किये है।

वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी को भी खंगाल रही है ताकि सासाराम शहर में कार्य किए गए इस घटना के दोषियों को चिन्हित कर उनके वीर उद कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Related posts

लूट का विरोध करने पर एक शिक्षक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

G-20 सम्मेलन में ‘सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा’ तथा ‘महिला और रोजगार’ विषय पर चर्चा, भारत सहित 28 देशों के 173 प्रतिनिधि लेंगे भाग …

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो