Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

स्वर्ण व्यवसाई से हथियार के बल पर‌ लाखों की लूट.. जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय में एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधियों ने शाम ढलते ही बड़ी घटना को अंजाम दिया है । अपराधियों ने हथियार के बल पर एक स्वर्ण व्यवसाई के दुकान में घुसकर लाखों रुपए के ज्वेलरी को लूट लिया एवं भागते वक्त अंधाधुंध फायरिंग भी शुरू कर दी । हालांकि अपराधियों की यह सारी करतूत सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस तरह एक ही बाइक पर चार अपराधी सवार होकर पहुंचे और सर्वप्रथम दुकान में घुसे एवं लूटपाट की घटना को अंजाम दिया । जब अपराधी अपराधी दुकान के अंदर लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे उसी वक्त दो अपराधी बाहर लोगों को हथियार के बल पर बाहर रहने की हिदायत दे रहे थे । हथियारबंद अपराधियों को देख पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त रहा । लूटपाट के बाद अपराधी हथियार लहराते बाइक पर सवार हुए एवं मौके से फरार हो गए । इन सारी घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज आने के बावजूद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं । इस घटना के संबंध में पुलिस एवं वरीय पदाधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

दरभंगा में मुन्ना भाई गिरफ्तार… बायोमेट्रिक जांच के दौरान दो फर्जी BPSC शिक्षक गिरफ्तार, गिरफ्तार शिक्षक के पास से 3 लाख 39 हजार कैश बरामद…

Bihar Now

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला सोनबरसा, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का क्षेत्र दौरा, ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो