Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में मुन्ना भाई गिरफ्तार… बायोमेट्रिक जांच के दौरान दो फर्जी BPSC शिक्षक गिरफ्तार, गिरफ्तार शिक्षक के पास से 3 लाख 39 हजार कैश बरामद…

दरभंगा – बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक परीक्षा में सफलता के बाद, शिक्षा विभाग के आदेश पर दरभंगा जिला में 3 जनवरी से चयनित विद्यालय अध्यापक का बायोमेट्रिक सत्यापन चल रहा है।

उसी क्रम में दिनांक 10 जनवरी को बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत चयनित विद्यालय अध्यापक के बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया। जिसमें एक फर्जी शिक्षक पकड़ा गया है। जिसके बाद मौके पर तैनात प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी शिवशंकर कुमार ने लहेरियासराय थाना को लिखित आवेदन देते हुए पुलिस के हवाले कर दिया हैं। बताते चले कि शिक्षक देवेन्द्र कुमार महतो मध्य विद्यालय खरारी, बालक, बहेड़ी में अध्यापक के रूप में योगदान एवं कार्यरत थे।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी शिवशंकर कुमार ने आवेदन के माध्यम से बताया है कि बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत चयनित विद्यालय अध्यापक के बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान फर्जी विद्यालय अध्यापक देवेन्द्र कुमार महतो पकड़ा गया है।

आधार संख्या – 621103530364, BPSC ROLL क्रमांक – 221192, टीचर आई०डी० – BPDAR2317107691 का बायोमेट्रिक का मिलान नहीं हुआ और ना ही फोटो का मिलान हुआ। पूछताछ के क्रम में अभ्यर्थी ने स्वीकार किया की उनके साथ आये एक अन्य व्यक्ति जिनका नाम नविन कुमार है,वो फर्जी अध्यापक देवेन्द्र कुमार महतो के जगह पर परीक्षा में बैठे थे।

दंडाधिकारी ने अपने आवेदन में कहा है कि जिसे नवीन कुमार ने भी लिखित रूप से स्वीकार किया है की वो देवेन्द्र कुमार, पिता रामवतार महतो के जगह पर परीक्षा में बैठे थे। बायोमेट्रिक सत्यापन के क्रम में यह भी पाया गया की नवीन कुमार ही परीक्षा में बैठे थे, उनका फोटो का भी मिलान हो गया है।

साथ ही प्रधानध्यापक के द्वारा भी यह स्वीकार किया गया है की बायोमेट्रिक मिलान के दौरान जिस व्यक्ति का फोटो का मिलान हुआ है वह व्यक्ति विद्यालय में कार्यरत नहीं था। साथ ही फर्जी शिक्षक एवं उनके सहयोगी के पास से तीन लाख उनचालीस हजार रुपये पाया गया है।

 

Related posts

Breaking : पटना में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी को मारी गोली, घटना के बाद मौके से फरार अपराधी..

Bihar Now

बिहार सरकार के एक अधिकारी की कोरोना से मौत, पटना एम्स में थे भर्ती…

Bihar Now

बिहार के सोनपुर में बनेगा पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, 4200 मीटर रनवे और 5 करोड़ यात्रियों की क्षमता…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो