Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

उड़ीसा युवा जद यू के प्रभारी बने रंजीत झा

रंजीत झा, जद यू नेता
रंजीत झा, जद यू नेता

 

युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा को ओड़िसा में युवा जदयू का प्रभारी मनोनीत किया है। अध्यक्ष संजय कुमार ने संगठन के राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार झा को ओड़िसा का प्रभारी मनोनीत करने पर ओड़िसा में संगठन मजबूती होने की आशा व्यक्त करते हुए कहा की वे कुशल संगठनकर्ता और ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी हैं।

विदित हो कि पिछले साल युवा जद यू की राष्ट्रीय कमिटी के गठन होने पर रंजीत झा को युवा जदयू का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया था और मीडिया एवं सोशल मीडिया की जवाबदेही दी गयी थी और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके कार्यकुशलता को देखते हुए ओड़िसा का प्रभारी बनाया है ।
रंजीत झा को प्रभारी बनाये जाने पर पार्टी के अनेक नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। पार्टी के नेताओं ने रंजीत झा को एक बहुआयामी व अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि इनके अनुभव का लाभ ओड़िसा में पार्टी को मिलेगा।

बधाई देने वालों में युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ निधि, राजीव रंजन, ज्योति पांडेय, प्रदेश महासचिव अजय नारायण चौधरी, जावेद अनवर, राजेश तिवारी, निर्भय कुमार, प्रदेश सचिव शिवचन्द्र झा, परिमल राज, जीतेन्द्र मिश्र, राहुल शर्मा, आभिषेक सिंह, सौरभ सिंह यादव सहित कई नेता शामिल हैं।

अभिषेक झा, एडिटर,बिहार नाउ

Related posts

बिहार नाउ की खबर का असर, खबर दिखाए जाने के बाद हरकत में आया प्रशासन, खुद निकले वरीय अधिकारी !…

Bihar Now

हार के डर से जेडीयू प्रत्याशी ने सिंबल वापस करने का लिया फैसला ?..

Bihar Now

श्रीनगर में शहीद हुए CRPF के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, नम आंखों से दी गई श्रधांजलि …

Bihar Now