Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : गोलियों की तरतराहट से थर्पराया पटना का ये इलाका !.. प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मेयर के बेटे पर मर्डर करने का आरोप…

पटना : रविवार की सुबह बिहार की राजधानी पटना के पटना सिटी के आलमगंज थाना स्थित जला रोड के मलिया महादेव मंदिर के पास प्रॉपर्टी डीलर अरुण कुमार की सुबह 5:30 बजे दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी । जिसके बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है ।

प्रॉपर्टी डीलर अरुण कुमार की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है । इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि अरुण कुमार गर्दन में गमछी , हाफ सैंडों गंजी , और आदि  लपेटकर , घर के बाहर टहल रहे थे । ठीक इसी समय दो लोग अरुण कुमार के निकट पहुंचते हैं और उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर देते हैं ।‌

अपने ऊपर लगातार हो रही फायरिंग को देख अरुण कुमार बचने की भी कोशिश करते हैं मगर वह बच नहीं पाते और अपराधियों की गोली का निशान बन जाते हैं । वही 6 से 7 राउंड फायरिंग कर अपराधी पैदल ही दूसरी ओर निकल कर भाग जाते हैं ।

जैसे ही इस बात की के प्रॉपर्टी डीलर अरुण कुमार के परिजनों को लगती है वह आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचकर प्रॉपर्टी डीलर को नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाते हैं । जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया है।

*परिवार वालों का पटना की में सीता साहू के बेटे पर गोली मार कर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने का आरोप*

प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर के पिता और बहन ने पटना की मेयर सीता साहू के बेटे सुशील कुमार पर हत्या करने का आरोप लगाया है उनका कहना है कि अरुण कुमार ने इस इलाके में एक मंदिर बनवाया था इसी को लेकर काफी दिनों से पटना मेयर के बेटे और अरुण कुमार के बीच कहा सुनी चल रही थी । इसके बाद आज सुबह प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मेयर के बेटे ने करवा दी ।

*पटना पुलिस ने घटना के संबंध में क्या कहा*

पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक सूरत आर एस ने घटना के संबंध में बताया कि आज सुबह 5: 00 बजे प्रॉपर्टी डीलर अरुण कुमार की हत्या कर दी गई है ..वही इस मामले में पूरी जांच चल रही है । सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है कि आखिर अपराधियों की पहचान की जाए कि वह कौन है जिन्होंने अरुण कुमार की गोली मारकर हत्या की है ।

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड मामले में परिजनों द्वारा जिस तरह से पटना की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर सिंहा के ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं , उस पर सहायक पुलिस अधीक्षक सूरत आर एस ने कहा कि पूरे घटना की जांच चल रही है अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता ।

Related posts

मणिपुर की घटना पर तथाकथित शेर मौन क्यों ?… पीएम मोदी पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार हमला…

Bihar Now

ऐतिहासिक होगी प्रशांत किशोर की पदयात्रा ! … बिहार के पहले नेता प्रशांत किशोर, जिन्होंने इतनी लंबी पैदल यात्रा करने का किया ऐलान…

Bihar Now

दरभंगा में ‌57 साल बाद शुरू हुआ विमान यात्रा, NDA का ड्रीम प्रोजेक्ट रहने के बावजूद उड़ान के दौरान इतनी सादगी क्यों ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो