Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

गरीबों को मिला बिहार सरकार के मंत्रियों का सहारा ! …

मकर संक्रांति के मौके पर जहां लोग खिचड़ी सहित तमाम व्यंजन बना कर खाने में मशगूल थे, तो कंपकंपाती ठंड से कराह रहे दर्द भरी आंखों से पटना की सड़कों पर मौजूद गरीब गुरबा किसी मानवता के पुजारी की बाट जोह रहे थे. इसी क्रम में बिहार सरकार के दो दो मंत्री अमला सहित मौके पर पहुंचते हैं और दर्द भरी आंखों से दर्द बांटने की कोशिश करते हैं…

दरअसल, बिहार सरकार के सूचना प्रसारण मंत्री नीरज कुमार और मंत्री अशोक चौधरी ने बुधवार देर रात पटना की सड़कों पर गरीबों के बीच पहुंचकर जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया..

हर साल की तरह इस बार भी मंत्री अशोक चौधरी  रात में सड़कों पर निकलकर ठंढ से कँपकपाते लोगों के बीच पहुँचकर उनको कँबल, खाने का पैकेट, पानी की बोतल, तिलकुट वितरण किया ।  गाँधी मैदान एवं कलेक्ट्रिएट के आस पास फुटपाथ पर सोने वाले गरीब लोगों के बीच वितरण किया गया..

इस मौके पर युवा जद यू के राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार झा सहित तमाम नेता मौजूद थे…

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

RJD के बिहार बंद का दिखने लगा असर, बंद के दौरान फंस गया मंत्री संजय झा का काफिला..

Bihar Now

सीवान में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

अब हो जाइए सावधान !…बकाए पैसे मांगने पर यहाँ मिलती है गोलियों की बौछार !

Bihar Now