Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

मानव अधिकार युवा संगठन ने पेश की मानवता की मिसाल !

दरभंगा मानव अधिकार युवा संगठन भारत की ओर से बुधवार मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर देयरात्रि संगठन के द्वारा दरभंगा शहर में जरूरतमंदों के बीच  गरम कपड़ा एवं कंबल का वितरण किया…

बताते चले कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में दरभंगा के तमाम चौक चौराहा जैै दरभंगा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पुअर होम, टावर चौक, लहेरियासराय रेलवे स्टेशन, लहेरियासराय बस स्टैंड, रहमगंज, 5 नाका ,भंडार चौक, दोनार,अललपट्टी, बेता, कर्पूरी चौक, कादीराबाद मुख्य जगह पर जरूरतमंदों के बीच एक सौ से अधिक कंबल का वितरण किया।

वहीं इस वितरण कार्य में संगठन के राष्ट्रीय सचिव पुरेंद्र कुमार ने बताया कि देश में कोई भी प्रकार की आपदा आते हैं तो संगठन मदद के लिए आगे आते हैं। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और मानव अधिकार युवा संगठन मानव सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

वहीं राष्ट्रीय सचिव श्री कुमार ने बताया कि हर व्यक्ति हर संगठन के लोगों का कर्तव्य बनता है कि गरीब जरूरतमंदों को मदद करें। इस वितरण कार्य में बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, प्रमंडल उपाध्यक्ष विनीत कुमार ,जिला महासचिव आशीष कुमार सिंह, धनंजय कुमार ,नगर अध्यक्ष ललित यादव ,कार्यकारी अध्यक्ष संजीव गुप्ता, सदस्य अमरनाथ सिंह, राकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मयंक सिंह, संजीव सिंह ,आर्य शंकर, अंकित कुमार, प्रकाश कुमार, मौजूद रहे…

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

When Was Gambling Legalized Nz

Bihar Now

राजद की छवि खराब करने के लिए एक मीडिया की ओर चलाई जा रही सुनियोजित खबर, जेडीयू और बीजेपी की साज़िश – RJD…

Bihar Now

कोरोना खौफ के बीच बिहार में भूकंप के झटके, देर रात डोली धरती…

Bihar Now