Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव के सामने राजद के नेता एवं कार्यकर्ता के बीच जमकर मारपीट,पुलिस ने किया लाठीचार्ज…

सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में आरजेडी के एक कार्यक्रम में जब तेजस्वी यादव के सामने ही राजद के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गये और सभा में राजद के समर्थक एक-दूसरे पर जमकर कुर्सीयां उछाली|आक्रोशित लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भी बरसाई| वहीं सभा में मौजूद तेजस्वी यादव सारा तमासा देखते रह गए |

मिली जानकारी के अनुसार सिमरी बख्तियारपुर के उच्च विद्यालय में उपचुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद प्रत्यासी जफ़र आलम के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे कि तभी किसी मामले को लेकर सभा में मौजूद लोगों में बहस शुरू हो गई| बात इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों में हाथाफाई की नौबत आ गई और दो पक्ष के लोगों ने एक दुसरे पर जमकर कुर्सियां उछाली| तेजस्वी यादव के सामने ही भगदड़ की स्थिति मच गई, जिसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लोगों पर जमकर लाठियां बरसाई|

आपको बता दें कि रविवार को राजद के प्रत्याशी जफ़र आलम के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे तेजस्वी यादव के सामने ही राजद समर्थक आपस में भीड़ गए| इस दौरान लोग एक दूसरे पर कुर्सी से वार करते नजर आये. चुनावी सभा में भगदड़ की स्थिति को देख मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों पर लाठी बरसानी शुरू कर दी. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है|हालांकि इस विवाद के पीछे वजह क्या है ये अभी साफ़ नहीं हो सका है|

 

राजीव झा,कोसी ब्यूरो हेड,बिहार नाउ

Related posts

दरभंगा में 5 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी, एक ऑटो ड्राइवर ने किया मासूम के साथ रेप

Bihar Now

Darbhanga AIIMS पर सियासी घमासान, आमने- सामने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया और तेजस्वी, डिप्टी सीएम ने सच से कराया वाकिफ…

Bihar Now

प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को M.A.C.P योजना का लाभ देने की मांग..पूर्व JDU MLC ने की नीतीश सरकार से मांग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो