Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पिस्टल सहित एक अपराधी को दबोचा

बेगूसराय में बलिया थाने की पुलिस को बीती रात बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब उसने गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी अंगद यादव को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार अपराधी अंगद यादव के पास पुलिस ने एक पिस्टल, एक देशी कट्टा एवं 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

बलिया के डीएसपी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बलिया बाजार में कुछ अपराधी किराए का मकान लेकर रहते हैं तथा किसी बरे अपराध को अंजाम देने की फिराक में है । इसी सूचना के आधार पर बलिया पुलिस के द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया तथा उक्त स्थान पर छापेमारी की गई जिसमें कुख्यात अंगद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पुलिस के अनुसार अंगद यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है तथा अंगद यादव गोलीबारी एवं अन्य कई संगीन वारदात में भी नामजद अभियुक्त रहा है । हाल-फिलहाल अंगद यादव के द्वारा शराब की तस्करी भी की जा रही थी और पुलिस को पिछले कुछ दिनों से अंगद यादव की तलाश थी ।

अंगद यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चैन की सांस ली है, पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आए अपराधी से अभी भी पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के बाद शराब माफियाओं के कुछ अन्य सुराग मिलने की भी संभावना है । फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है ।

धनंजय झा, बेगूसराय

Related posts

Bihar Now

कर्त्तव्य से अनुपस्थित पाए गए 76 चिकित्सा कर्मचारियों से स्पष्टीकरण…

Bihar Now

बिहार: पाटलिपुत्र सीट से BJP कैंडिडेट पर फायरिंग, बाल-बाल बचे रामकृपाल… चुनाव खत्म होने के बाद क्षेत्र भ्रमण पर थे सांसद…

Bihar Now