Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार: पाटलिपुत्र सीट से BJP कैंडिडेट पर फायरिंग, बाल-बाल बचे रामकृपाल… चुनाव खत्म होने के बाद क्षेत्र भ्रमण पर थे सांसद…

बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां पाटलिपुत्र से बीजेपी प्रत्याशी व मौजूदा सांसद पर फायरिंग हुई है .. फायरिंग के दौरान सांसद रामकृपाल यादव बाल बाल बच गए ..घटना पटना के मसौढ़ी की बताई जा रही है जहां अज्ञात लोगों ने अचानक सांसद रामकृपाल यादव की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी .. हालांकि रामकृपाल यादव बाल बाल बच गए …

लोकसभा के अंतिम चरण में पाटलिपुत्र में मतदान खत्म होने के बाद मौजूदा सांसद व बीजेपी पाटलिपुत्र प्रत्याशी रामकृपाल यादव क्षेत्र में अपने लोगों से मिलने गए थे,इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया … घटना तकरीबन 7.30 बजे शाम की बताई जा रही है …

वहीं फायरिंग के बाद बदलते माहौल देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और मामले की जांच में जुट गई है … पाटलिपुत्र प्रत्याशी व मौजूदा सांसद रामकृपाल यादव ने इस घटना की लिखित शिकायत दे दी है,जिसके आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है …

 

Related posts

कांग्रेस-आरजेडी की आज दिल्ली में बैठक, सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा संभव, जेडीयू को फैसले का इंतजार…

Bihar Now

उपमुख्यमंत्री के ध्वजारोहण करने के दौरान बेहोश हुई स्काउट गाइड की लड़कियां, अस्पताल में भर्ती…

Bihar Now

सुपौल : चुनाव कार्य में लगे प्रजाइडिंग ऑफिसर की हार्ट अटैक से मौत, मौके पर पहुंचे तमाम वरीय अधिकारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो