Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सीएम नीतीश कुमार आज दिल्ली में PM मोदी से की मुलाकात, खास रणनीति पर चर्चा संभव !…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिवसीय दौरे पर बीते रविवार  को दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. आज सोमवार (03 जून) को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात किए हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि इस मुलाकात के पीछे क्या वजह है ?

रिजल्ट से पहले इन दोनों नेताओं की हो रही मुलाकात को लेकर ऐसी खबर है कि चार जून को आने वाले परिणाम को लेकर चर्चा हो सकती है. बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 17 तो वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ी थी.

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई थी. लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी क्योंकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाल ही में एक बयान दिया था कि नीतीश कुमार का मन एनडीए में नहीं लग रहा है. ऐसे में रिजल्ट से पहले जैसे ही नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे तो सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया.

हालांकि पार्टी से जुड़े कुछ नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार का यह कार्यक्रम पहले से तय था. चर्चा है कि आज सोमवार को नीतीश कुमार एनडीए के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगे.बता दें कि बीते रविवार को दिल्ली पहुंचने के बाद पत्रकारों ने सवाल किया था कि एग्जिट पोल में दिख रहा है कि फिर से एनडीए की सरकार बन रही है. इस पर नीतीश कुमार ने कहा था बनेगी, जरूर बनेगी.

Related posts

समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बैंक लूट का खुलासा, हथियारों के जखीरों के साथ 3 गिरफ्तार…

Bihar Now

40 Free Spiny Za První Vklad

Bihar Now

लालू प्रसाद यादव हो सकते हैं गिरफ्तार ?… ED ऑफिस के बाहर बढ़ी पुलिसकर्मियों की तादाद, CRPF के 20 जवान पहुंचे ED आफिस ….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो