नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के मउआ गांव में सोमवार की सुबह एक पोलिंग एजेंट की धारदार हथियार से हमला कर और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.
मृतक की पहचान परवलपुर थाना क्षेत्र के मउआ गांव निवासी अनिल प्रसाद के रूप में हुई है. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. हत्या का आरोप भाकपा माले के प्रत्याशी संदीप सौरभ के समर्थकों पर लगा है…
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. हत्या की खबर मिलने के बाद जेडीयू के जिलाध्यक्ष और सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत अन्य लोग बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे. मृतक के परिवार वालों से मुलाकात की. शव पर धारदार हथियार से वार करने का निशान है…
