Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बेतिया में बम बनाने के दौरान विस्फोट, एक की मौत कई घायल…

  • बेतिया जिले के नौतन प्रखंड का हरदीपट्टी गांव शनिवार की सुबह बम विस्फोट से दहल उठा। विस्फोट इतनी जबरदस्त थी कि एक किलोमीटर तक का इलाका थर्रा उठा और पूरे गांव में अंधेरा छा गया। बम बनाने के दौरान हुए इस जबर्दस्त विस्फोट में कई घरों की छत उड़ गई। कई लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। तो वहीं एक दर्जन बकरियों की मौत हो गई है। पूरा इलाका तहस-नहस हो चुका है।

 

शनिवार की सुबह की है। सभी घायलों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ पंकज कुमार रावत के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई चल रही है।

मृतक की पहचान चौकट मियां के 30 वर्षीय पुत्र नुरैन मियां के रूप में की गई है। एसडीपीओ ने बताया कि बम विस्फोट में एक युवक की मौत हुई है। आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं…

राजू ,बेतिया.

Related posts

गया : स्कूल में पीट पीटकर एक छात्र की हालत गंभीर, मौत….शिक्षक पर परिजनों का गंभीर आरोप.. आखिर कैसे हुई स्कूल में बच्चे की मौत ?…

Bihar Now

गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने से चमराही बांध पर खतरा, बांध को बचाने के लिए डीएम सहित टीम कर रहे प्रयास, महिला कर रही हैं नदी की पूजा…

Bihar Now

कोरोना पर भारी पड़ा आस्था, अस्तचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य के साथ छठ का तीसरा दिन समाप्त,एसडीआरएफ टीम ड्यूटी पर तैनात..

Bihar Now