Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीबिहारराष्ट्रीयस्वास्थ्य

बिहार में कोरोना से 24 वीं मौत,अभी तक कुल कोरोना पाज़िटिव की संख्या 4049…

बिहार में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है । राज्य में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है । जबकि पॉजिटिव केस की संख्या 4049 पर पहुंच गई है । स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

विगत 24 घंटे में कोरोना वायरस के 177 नए मामले आए हैं । जबकि इस दौरान 62 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस तरह से अब तक कुल1803 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में अब तक 81413 सैंपल की जांच हुई है जिसमें से 4049 पॉजिटिव केस मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में सबसे अधिक खगड़िया में 3 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं भागलपुर में एक, भोजपुर में दो, जहानाबाद में एक खगड़िया में तीन, मुंगेर में एक, नालंदा एक, पटना दो, पूर्वी चंपारण एक, रोहतास एक, समस्तीपुर एक, सारण एक, सीतामढ़ी दो, सिवान दो और वैशाली में दो लोगों की मौत हुई है।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

बड़ी खबर : 26 जनवरी को झंडा फहराने के बाद एक सरकारी स्कूल के बच्चों का वीडियो वायरल, वीडियो में लगवाए जा रहे हैं आपत्तिजनक नारे !

Bihar Now

मौत के विरोध में जबरदस्त बवाल !… बेटे की मौत की इंसाफ मांग रहे लोगों पर लाठीचार्ज, कई महिलाओं के फूटे सिर…,

Bihar Now

Breaking : लालू यादव को मिली जमानत, हाईकोर्ट से जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में मिली राहत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो