Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईराजनीतिस्वास्थ्य

भागलपुर में मां दुर्गा, राम दरबार, राधा-कृष्ण की मूर्ति तोड़ी… भीड़ ने थाना घेरा, सड़क जाम कर आगजनी और प्रदर्शन, भारी फोर्स तैनात…

भागलपुर : के सन्हौला शिव मंदिर में राम-लक्ष्मण, माता सीता, राधा- कृष्णा और मां दुर्गा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिसके बाद लोगों में काफी आक्रोश है। मंदिर की 6 मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया है।

लोगों ने थाना परिसर में घुसकर जमकर हंगामा किया है। लाठी-डंडे के साथ लोग सड़क पर उतर आए हैं। सन्हौला से झारखंड को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग को थाना के पास जाम किया। घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के तालाब स्थित दुर्गा मंदिर की है।

स्थानीय लोग दोषी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इधर लोगों की भीड़ को देखते हुए मौके पर भारी फोर्स तैनात की गई है।

प्रतिमा क्षतिग्रस्त की सूचना पर इलाके के सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आक्रोशित लोगों का मांग है कि इस घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। अपराधियों की जब तक गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक हम लोग प्रदर्शन करते रहेंगे।

आक्रोशित लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर रहे हैं। भारी संख्या में पुलिस बल, स्पेशल फोर्स और कई थानेदार मौके पर पहुंच गए हैं। लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे।

पुलिस ने बताया इस मामले में मूर्ति खंडित करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की जा रही है। इलाके में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

Related posts

Breaking : नीतीश की पुलिस का योगी मॉडल… सिपाही को मारकर भाग रहे दो अपराधी एनकाउंटर में ढेर…

Bihar Now

Big Breaking : जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सरेआम दिया घटना को अंजाम…

Bihar Now

खुटौना सीएचसी में प्रसव के दौरान रिश्वत मांगने का मामला आया सामने, प्रसव के बाद बच्चा मरा। थप्पड़ मारने और गाली देने का भी है आरोप। जांच कमिटी गठित

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो