Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

2 दिनों से लापता युवक का सड़क किनारे से शव बरामद, इलाके में सनसनी…

बेगूसराय में दो दिनों से लापता युवक का शव सड़क किनारे से पुलिस ने बरामद किया है। बदमाशों ने युवक का हाथ पीछे बांधकर और पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया है।

घटना तेयाय ओपी के नवादा गांव की है । बताया जाता है कि तेघरा थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी रविंद्र कुमार सिंह का 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार गुरुवार की रात 9 बजे अपने बाइक से घर से निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं आया .

परिजन उसी रात से ही खोजबीन कर रहे थे और आज सुबह पुलिस को सूचना देने वाले थे तभी उन्हें नवादा गांव में शव होने की सूचना मिली, जब परिजन वहां पहुंचे तो शव की पहचान नीतीश कुमार के रूप में हुई । नीतीश कुमार का बाइक और दो मोबाइल गायब है।VID-20191207-WA0016

नीतीश की हत्या किसने और क्यों की है इसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल परिजन भी घटना के संबंध में कुछ खुलकर बोलने से परहेज कर रहे हैं।

घटना की सूचना पर तेघरा डीएसपी आशीष कुमार मौके पर पहुंचे मामले की छानबीन की। डीएसपी ने कहा कि हत्या की जांच की जा रही है, आपसी रंजिश में हत्या करने की बात सामने आ रही है मृतक के कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं उसके सर्किल की भी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
धनंजय झा,बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

आरा : बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पशुपालन विभाग की ओर से किया गया चारा वितरण…

Bihar Now

पटना में जमीन अधिग्रहण में किसानों को नहीं मिल रहा उचित मुआवजा, बेघर व बेरोजगार होने का किसानों को सता रहा है डर…

Bihar Now

हसनपुर जाने के दौरान बेगूसराय में तेजप्रताप यादव का जोरदार स्वागत, कार्यकर्त्ताओं ने सोशल डिस्टेंशिंग की उड़ाई धज्जियां…

Bihar Now