Bihar Now
BREAKING NEWS
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 29 लोगों की मौत

आगरा :

सोमवार की सुबह जिले के  थाना एत्मादपुर झरना नाले के पास यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पुल से नीचे गिर गई…इस हादसे में करीब 29 लोगों की मौत हो गई और 18 लोगों घायल होने की जानकारी है….

जानकारी के मुताबिक यह डबल डेकर बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी…आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर यह बस सड़क से नीचे झरना नाले में गिर गई….मिल रही जानकारी के अनुसार बस ड्राईवर को नींद आने के कारण बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर नीचे झरना नाले में गिर गई…हादसे के वक्त बस में लगभग 60 लोग सवार थे…जिनमें करीब 29 लोगों की मौत हो गई…और कई घायल हैं…घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है…

घटना की सूचना मिलते ही तमाम आला अधिकारी मौके् पर पहुंचे..जिसके बाद जेसीबी क्रेन द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया…वहीं मौके पर मौजूद डीएम एनजी रवि कुमार ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली के आनंद बिहार बस अड़्डे को जा रही बस यमुना एक्प्रेसवे पर रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी…हादसे में घायल लोगों को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है…वहीं 29 लोगों की मौत की पुष्टी हो चुकी है..जिनके शवों को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है…और शवों की शिनाख्त की जा रही है…जल्द ही परिवारवालों से संपर्क कर शव को शौंप दी जाएगी….

 

न्यूज हेड अभिषेक झा की रिपोर्ट

 

Related posts

एक बार फिर दरभंगा में इंसानियत हुआ शर्मसार, कूड़े के ढ़ेर में मिला नवजात बच्ची का शव !

Bihar Now

मोबाइल सर्विलांस के आधार पर लूट कांड का उद्भेदन, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार…

Bihar Now

पुलिस की गिरफ्त में महिला मुखिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी, सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई थी मुखिया की हत्या…

Bihar Now