Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

चुनाव की चौकसी के बीच बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक के दौरान ठेकेदार को मारी गोली, हालत नाज़ुक…

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मछही गांव में सामवार यानी आज अहले सुबह सकरा थाना क्षेत्र के मछही गांव निवासी मनोज राय अपने घर से मॉर्निंग वॉक करने निकले थे, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने मॉर्निंग वाक के दौरान उन्हें गोली मार दी, जिससे वह जख्मी होकर वहीं गिर गए.

इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों को जैसे ही मिली, स्थानीय के लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई. जिसके बाद लोग आनन फानन में घायल ठेकेदार मनोज राय को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. ठेकेदार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है…

सूचना मिलते ही सकरा थाना अध्यक्ष राजू कुमार पाल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की.घटनास्थल से पुलिस को दो खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ठेकेदार मनोज राय अपने घर से अहले सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे, तभी एक बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी .जिसके बाद मनोज राय घायल होकर वही गिर गए …

Related posts

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि जनविरोधी – प्रेम चंद्र मिश्रा

Bihar Now

मधुबनी में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी… एक की मौत, , 30 से अधिक घायल…

Bihar Now

बिहार सरकार पर तेजस्वी का बड़ा आरोप, बोले- DGP को कोई पावर नहीं, चढ़ावा लेकर हो रही पोस्टिंग

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो