Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यबिहारब्रेकिंग न्यूज़

NH- 327 E पर खतरा , पुल के पास धंसा सड़क ,आवाजाही हो सकती है प्रभावित…

लगातार बारिश से जहां आम जन जीवन प्रभावित है वहीं अब सड़को पर भी शामत आने लगी है.पिपरा थाना क्षेत्र के लिटियाहि के समीप एनएच 327 ई पर पुल के समीप एनएच करीब दस फीट धंस गया है, जिससे कभी भी किसी तरह की अप्रिय घटना घट सकती है .

खास बात ये है की परमाने नदी पर एन एच 327 ई पर बने इस पुल से हर दिन हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते है.ऐसे में जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली इस मार्ग में सड़क धंसने से आवाजाही प्रभावित हो सकती है .

हलाँकि सूचना मिलते ही एनएच के अभियंता स्थल पर पहुंच गये हैं और सड़क मरम्मत की दिशा में कार्य की रूपरेखा तैयार की जा रही है. एहतियातन तत्काल सड़क धंसे हुए स्थान पर पिपरा थाना का बोर्ड लगा दिया गया है ताकि कोई अजनबी वाहन इस स्थान पर नहीं जा सके वर्ना बड़ी घटना घट सकती है.
प्रभाष चंद्रा , बिहार नाउ, सुपौल .

Related posts

ED की कार्यशैली पर RJD ने खड़े किए सवाल, कहा – लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी द्वारा दायर चार्जशीट में महिलाओं का नाम दाखिल करना‌ अति की पराकाष्ठा…

Bihar Now

चुनाव आयोग ने की दो अफसरों पर बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर और एडीएम को पद से हटाया..

Bihar Now

दरभंगा में जिंदा बम बरामद, निर्माणाधीन घर से 7 जिंदा बम बरामद, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो