Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारब्रेकिंग न्यूज़

NH- 327 E पर खतरा , पुल के पास धंसा सड़क ,आवाजाही हो सकती है प्रभावित…

लगातार बारिश से जहां आम जन जीवन प्रभावित है वहीं अब सड़को पर भी शामत आने लगी है.पिपरा थाना क्षेत्र के लिटियाहि के समीप एनएच 327 ई पर पुल के समीप एनएच करीब दस फीट धंस गया है, जिससे कभी भी किसी तरह की अप्रिय घटना घट सकती है .

खास बात ये है की परमाने नदी पर एन एच 327 ई पर बने इस पुल से हर दिन हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते है.ऐसे में जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली इस मार्ग में सड़क धंसने से आवाजाही प्रभावित हो सकती है .

हलाँकि सूचना मिलते ही एनएच के अभियंता स्थल पर पहुंच गये हैं और सड़क मरम्मत की दिशा में कार्य की रूपरेखा तैयार की जा रही है. एहतियातन तत्काल सड़क धंसे हुए स्थान पर पिपरा थाना का बोर्ड लगा दिया गया है ताकि कोई अजनबी वाहन इस स्थान पर नहीं जा सके वर्ना बड़ी घटना घट सकती है.
प्रभाष चंद्रा , बिहार नाउ, सुपौल .

Related posts

Bihar Now

33 वीं बिहार राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन, IPRD के विजेता दो खिलाड़ियों को डायरेक्टर अमित कुमार ने दी शुभकामनाएं….

Bihar Now

Breaking : MBA छात्र की अपहरण कर हत्या, गढ्ढे किनारे मिला शव, 3 दिनों से था लापता… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो