Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

JDU विधायक का अपने ही सरकार पर जोरदार हमला…

उदासीन है बिहार सरकार और जिला प्रशासन- JDU MLA…

बोगो सिंह,JDU विधायक, मटिहानी,बेगूसराय
बोगो सिंह,JDU विधायक, मटिहानी,बेगूसराय

बेगूसराय में मटिहानी से जदयू विधायक बोगो सिंह ने अपने ही सरकार और जिला प्रशासन पर जमकर हमला बोला है। विधायक बोगो सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के बीच सही से राहत नहीं मिलने पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार सरकार और जिला प्रशासन सौ प्रतिशत संवेदनहीन हो गई है।

श्री सिंह ने कहा कि बिहार सरकार और जिला प्रशासन राहत के बदले सिर्फ एसी कमरे में बैठ कर सिर्फ समीक्षा बैठक कर रही है। यहां अधिकारी एसी गाड़ी से बांध किनारे या वोट से जल बिहार कर रहे हैं।

जिला प्रशासन को राहत वितरण से कोई मतलब नहीं है और 100% उदासीन है और मानवता नाम की कोई चीज नहीं बची है। राहत के नाम पर लूट और घोटाला मचाया हुआ है, पशु चारे के लिए 2 किलो भूसा 2 मीटर पन्नी दिया जा रहा है।बेगूसराय में सबसे अधिक पंचायत मटिहानी विधानसभा का प्रभावित है यहां विधायक खुद बगडोभ गांव में पिछले 3 दिनों से राहत शिविर चालू कर रखा है यहां से रोजाना 5000 पैकेट पूरी सब्जी बनाकर बाढ़ पीड़ितों के बीच दी जा रही है।

बेगूसराय संवाददाता,बिहार नाउ

Related posts

Breaking: बेगूसराय में बेखौफ अपराधी, वार्ड पार्षद के पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

Breaking : आरा में हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे आक्रोशित लोग, आगजनी कर आरा -बक्सर मुख्य मार्ग को किया जाम, पुलिस के खिलाफ कर रहे नारेबाजी…

Bihar Now

New Casino In Tulsa Au

Bihar Now