Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“तय समय से पहले वीणा वाटिका ग्राहकों को उपलब्ध करा देंगे फ्लैट”…वीणा वाटिका के फ्लैटों की गुणवत्ता को देखकर ही ब्रांड एंबेसडर के साथ ही वीणा वाटिका में फ्लैट की भी मालकिन हूं- मैथिली ठाकुर

दरभंगा। वीणा वाटिका की टीम दिन-रात एक करके काम कर रही है। इसी का नतीजा है कि रेरा प्राधिकरण ने वीणा वाटिका को 2027 तक ग्राहकों को फ्लैट उपलब्ध कराने के लिए समय-सीमा तय कर रखा है। लेकिन, वीणा वाटिका तय समय से पहले ही वर्ष 2025 के जनवरी माह से ही अपने ग्राहकों को फ्लैट उपलब्ध कराना शुरू कर देंगे।

उक्त बातें दिल्ली मोड़ स्थित वीणा वाटिका के परिसर में स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम सह प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वीणा वाटिका के ब्रांड एंबेसडर मैथिली ठाकुर ने कहीं। ठाकुर ने कहा कि वीणा वाटिका के फ्लैटों की गुणवत्ता को देखकर ही ब्रांड एंबेसडर होने के साथ ही वीणा वाटिका में फ्लैट की भी मालकिन हूं। वीणा वाटिका के कारण ही मुझे अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा-से-ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा।

फ्लैट मिलने के साथ ही मैं अपने दादा और दादी के साथ ज्यादा वक्त बिता सकूंगा। दरभंगा जिले के प्राइम लोकेशन में वीणा वाटिका का परिसर होने के कारण आज मिथिला ही नहीं दूसरे राज्यों के भी कई लोगों ने वीणा वाटिका में अपने सपनों का आशियाना फ्लैट बुक किए हैं।

मैथिली ठाकुर ने अपने संबोधन की शुरुआत देश भक्ति गीतों के साथ की। मैथिली ठाकुर ने अपने देशभक्ति गीतों से समां बांध कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मैथिली ठाकुर के नेतृत्व में झंडातोलन और वीणा वाटिका के परिसर में पौधरोपण भी किया गया। वीणा वाटिका में कार्यरत सभी कर्मियों को मुख्य अतिथियों के हाथों सम्मानित भी किया गया।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रिय प्रबंधक विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मैथिली ठाकुर मिथिला ही नहीं आज देश की बेटी बन चुकी हैं। इनकी आवाज का दीवाना देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी हैं। देश के सभी बड़े हस्ती आज सोशल मीडिया पर मैथिली ठाकुर को फॉलो कर रहे हैं।

मुझे यह कहते हुए काफी खुशी हो रहा है कि मैथिली ठाकुर मिथिला की लता मंगेशकर हैं। सिंह ने कहा कि वीणा वाटिका वादा से ज्यादा अपने ग्राहकों को मजबूत फ्लैट उपलब्ध करवा रहे हैं। मैं अपने इंजीनियर से भी वीणा वाटिका के फ्लैटों की जांच करवा चुका हूं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि राज स्तर पर बनने वाले फ्लैटों में सबसे मजबूत फ्लैट वीणा वाटिका की है।

वीणा वाटिका के चेयरमैन कृष्णकांत ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2025 के जनवरी माह से ही मैं अपने ग्राहकों को फ्लैट उपलब्ध कराना शुरू कर देंगे। रेरा प्राधिकरण ने मुझे 2027 तक फ्लैट उपलब्ध करवाने का समय दिया है।

लेकिन, मैं तय समय से पहले ही ग्राहकों को फ्लैट उपलब्ध कराकर देश में एक मिशाल कायम करूंगा। ग्राहकों को यह भरोसा हो कि जो हम वादा करते हैं, वादा के मुताबिक तय समय से पहले ग्राहकों को फ्लैट उपलब्ध कराते हैं, यही वीणा वाटिका की पहचान है।

बद्री पूर्वे ने संबोधन में कहा कि जब मैं यह 8 एकड़ की जमीन खरीदा था। उस समय मेरे मन में यह ख्याल आया था कि क्यों न इस जमीन पर एक ऐसा परिसर का निर्माण किया जाए, जिसमें समाज के सभी वर्ग एक साथ मिलजुल कर रह सके।

मुझे यह आज कहते हुए खुशी हो रहा है कि मैं अपनी मां के नाम पर इस परिसर का नाम वीणा वाटिका परिसर रखा है। आज यह परिसर साकार रूप ले रहा है। यह देखकर मुझे काफी खुशी हो रहा है। मैं खुद भी इस परिसर में भ्रमण कर फ्लैटों की गुणवत्ता की जांच करता रहता हूं।

वीणा वाटिका के डायरेक्टर अभिषेक पुष्प ने कहा कि मैं तीन चीजों पर फोकस कर वीणा वाटिका में फ्लैटों का निर्माण कर रहा हूं। मैंने कई महानगरों में फ्लैटों की जांच-पड़ताल कर वीणा वाटिका में फैसिलिटी, सिक्योरिटी और क्वालिटी पर विशेष फोकस कर रहा हूं। मेरा यह मानना है कि लोगों को बेहतर सुविधा के साथ सुरक्षा भी जरूरी है और वीणा वाटिका का मोटिव ही है कि क्वालिटी के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।

वीणा वाटिका इन क्वालिटी के कारण ही आज परदेश नहीं देश स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बन चुकी है। मंच का संचालन सुमन ठाकुर और आर्यन सिंह ने किया। कार्यक्रम में वीना वाटिका के कर्मियों और वीणा वाटिका में फ्लैट ले चुके फ्लैटों के मालिक भी मौजूद थे।

Related posts

2025 में कौन बनेगा बिहार का CM ?… नालंदा पहुंचे लालू प्रसाद यादव ने किया ऐलान…

Bihar Now

ठंढ़ के सितम पर गरीबों को “खाकी” वर्दी का सहारा !…

Bihar Now

मेरा घर तोड़ रहे…. सुनते ही युवक ने की लगाई अपने शरीर में आग, पहले से केरोसिन डालकर आया था युवक, हालत गंभीर …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो