Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार पर बिफरे तेजस्वी यादव, सूबे में रेप की घटना को लेकर साधा निशाना…

बिहार में अपराध के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार को घेर रहे हैं. सोशल मीडिया एक्स पर अपराध को लेकर बुलेटिन जारी कर रहे हैं. वहीं, शुक्रवार को एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है.

उन्होंने बिहार के कई जिलों में रेप की घटना को लेकर सीएम नीतीश को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘बिहार में नीतीश कुमार की सरपरस्ती में सत्ता संरक्षित अपराधी और बलात्कारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है’…

तेजस्वी यादव ने लिखा कि ‘दरभंगा में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप, पुलिस ने एफआईआर करने में चार दिन और फिर उसके बाद अल्ट्रासाउंड कराने में और चार दिन लगाए. भाई बोला-प्राइवेट पार्ट में थी चोट और सूजन! मुजफ्फरपुर में मां-बाप के सामने नाबालिग लड़की का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म करने के पश्चात हैवानों ने नाबालिग के ब्रेस्ट और प्राइवेट पार्ट को काटा, बाद में हत्या कर अर्धनग्न शव को पोखर में फेंका….

मधुबन में 19 वर्षीय लड़की की घर में घुस कुल्हाड़ी से काट कर हत्या! वैशाली में 27 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या. बिहार में नीतीश कुमार की सरपरस्ती में सत्ता संरक्षित अपराधी और बलात्कारियों का मनोबल किस कदर बढ़ा हुआ है यह उसकी 2-3 दिन की एक छोटी सी बानगी है.’

Related posts

बिहार में बेलगाम अपराधी !… पटना में सुबह-सुबह घर में घुसकर पति, पत्नी और बेटी को मारी गोली, NMCH में नर्स थी घायल महिला…

Bihar Now

बीजेपी के ब्लैक डे मनाने पर‌ RJD का पलटवार, काला दिन मनाने के बजाय आज उन्हें अपने चेहरे पर कालिख पोत लेनी चाहिए…

Bihar Now

Breaking : “कोरोना भगाने के लिए बिहार में भी हो चुनाव !… हारे व थके हुए मुख्यमंत्री हैं नीतीश कुमार”…पटना की सड़कों पर पोस्टर चस्पा कर नीतीश सरकार पर हमला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो