Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में जिंदा बम बरामद, निर्माणाधीन घर से 7 जिंदा बम बरामद, जांच में जुटी पुलिस…

दरभंगा : बहादुरपुर की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात को बहादुरपुर स्थित छोटी एकमी गांव में जावेद के घर से सात देसी बम बरामद किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जावेद के घर में देसी बम होने की सूचना दी थी।

शुरुआती जांच में जावेद के घर से एक देसी बम बरामद किया गया, लेकिन दिन में दोबारा जांच करने के बाद उनके घर से सात देसी बम बरामद किए गए। जैसे ही इस बात की जानकारी आसानी लोगों को मिली, गांव में अफरा-तफरी का माहौल मच गया।

बिहार पुलिस ने घर के मालिक जावेद को जांच के लिए पुलिस कस्टडी में ले ली है। जैसे इस बात की जानकारी सिटी एसपी को मिली, सिटी एसपी मौके पर पहुंचकर खुद स्थान का जायजा लिया और हालात पर काबू पाने की कोशिश की। सभी देसी बमों को पुलिस की सहयोग से फिलहाल निष्क्रिय कर दिया गया है।

वही सिटी एसपी शुभम आर्य ने कहा कि लोगों की लोगों की सूचना पर देसी बमों को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया गया है। जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को लेकर जांच की जा रही है, आरोपित के खिलाफ विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।

 

Related posts

Big Breaking : बिहार में बेखौफ अपराधी,एक सिपाही से हथियार के बल पर दिनदहाड़े लूट की वारदात…

Bihar Now

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपी गई पटना लाठीचार्ज की रिपोर्ट, बीजेपी जांच टीम ने पुलिस के रवैये पर खड़े किए सवाल…

Bihar Now

Staatliche Spielbanken Bern

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो