Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : मोतिहारी में मातम !… घर में लगी आग, एक ही परिवार के 3 लोग जिंदा जले, 2 की हालत गंभीर

मोतिहारी जिले के घोड़ासहन इलाके में एक घर में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग बुरी तरह झुलस गए। जिसमें दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना घोड़ासहन रेलवे गुमटी रोड पर स्टेट बैंक के पास की है। शनिवार सुबह सुबोध पंडित के घर में रुई के गोदाम में अचानक आग भड़क गई। और फिर देखत ही देखते पूरे घर में फैल गई। जिसमें सुबोध पंडित, पुत्र रौशन, बह और पत्नी बुरी तरह झुलस गए…

इलाज के दौरान परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें सुबोध की पत्नी, बेटा और बहू शामिल है। सुबोध परिवार संग काठमांडू में रहते हैं। और कल ही घोड़ासहन आया था। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

रुई के गोदाम में भड़की आग ने कब पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया पता ही नहीं चला। और फिर पूरे घर में आग फैल गई। मौजूद लोगों को इतना वक्त भी नहीं मि कि वो घर से निकल पाते। और आग में बुरी तरह झुलस गए…

घर से आग की लपेटें निकलती देख दमकल विभाग को अगलगी की सूचना दी गई। जिसके बाद फायर बिग्रेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। और पूरे इलाके में हड़कंरप मच गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related posts

Bihar Now

डीजल पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर तेजस्वी यादव का विरोध प्रदर्शन…

Bihar Now

पीएम मोदी की तर्ज पर राहुल गांधी का जबरदस्त स्वागत, पटना पहुंचने पर समर्थकों ने की फूलों की बारिश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो