Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

महागठबंधन में फिर सेंधमारी !.. आरजेडी के एक और विधायक ने बदला पाला… खेल जारी,अब किसकी बारी ?…

बिहार में 12 फरवरी को नीतीश-बीजेपी सरकार के विश्वासमत के दौरान शुरू हुआ सियासी खेला जारी है. आज राजद के एक और विधायक ने पाला बदल दिया और बीजेपी के साथ हो गये. 12 फरवरी से अब तक राजद के पांच औऱ कांग्रेस के दो यानि महागठबंधन के कुल सात विधायकों ने पाला बदल लिया है.

आज राजद विधायक भरत बिंद ने पाला बदल लिया. भभुआ से विधायक भरत बिंद आज डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की गाड़ी में बैठ कर विधानसभा पहुंचे. उसके बाद वे विपक्षी पार्टियों की बेंच के बजाय सत्ता पक्ष की बेंच पर भाजपा विधायकों के साथ जाकर बैठ गये. सदन में मौजदू बीजेपी औऱ जेडीयू के विधायकों ने उऩका स्वागत किया…

Related posts

Bihar Now

“अखबारों की सुर्खियां बटोरना ही कांग्रेस विधान पार्षद का लक्ष्य”

Bihar Now

Big Breaking: 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज की जानकारी होने के बाद भी मधुबनी प्रशासन की लापरवाही आई सामने, घंटों बाद भी अभी तक नहीं की इलाके को सील, जिम्मेदार कौन ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो