Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

बिहार में नहीं चलेगा ‘यूपी मॉडल’! लालू की पार्टी का हंगामा, अपराध नियंत्रण कानून वापस लेने की मांग

पटना: बिहार अपराध नियंत्रण विधेयक  बीते गुरुवार (29 फरवरी) को विधानसभा में पेश हुआ और यह विधेयक पारित हो गया. हालांकि इस मॉडल को यूपी के योगी मॉडल से जोड़कर विपक्ष के नेता देख रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि इसे वापस लिया जाए. शुक्रवार (01 मार्च) को राबड़ी देवी (Rabri Devi) के नेतृत्व में आरजेडी के विधान पार्षदों ने बैनर पोस्टर लेकर विधान परिषद पोर्टिको में प्रदर्शन किया.

आरजेडी के विधान पार्षदों ने अपराध नियंत्रण कानून वापस लेने की मांग की. उनका मानना है यह यूपी मॉडल है. यहां नहीं चलेगा. दूसरी ओर महागठबंधन के नेता अपने विधायकों के पाला बदलने का मुद्दा उठा रहे हैं. आरोप लगा रहे हैं कि जांच एजेंसियों के जरिए महागठबंधन के विधायकों को डरा-धमकाकर बीजेपी तोड़ रही है. बता दें कि अब तक महागठबंधन के छह विधायक ने पाला बदला है और वे एनडीए में आ गए हैं.

आरजेडी ने यह भी आरोप लगाया है कि एनडीए सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है. कानून-व्यवस्था चरमरा गई है. इन मुद्दों पर भी धरना-प्रदर्शन किया. हाथ में लिए तख्ती पर लिखा था, “मुख्यमंत्री होश में आओ…, भ्रष्टाचार-लूट-अपराध बंद करो, विधायकों को धमकाना बंद करो.”

राबड़ी देवी ने कहा- ‘पूरे देश में विधायकों को खरीद रही बीजेपी’

विधान परिषद पोर्टिको में प्रदर्शन के दौरान राबड़ी देवी ने कहा कि जो कानून (अपराध नियंत्रण विधेयक 2024) पास किया जा रहा है इसका हम लोग विरोध कर रहे हैं. रही बात विधायकों की खरीद-फरोख्त की तो बीजेपी कमजोर है. सिर्फ बिहार में ही नहीं पूरे देश में पैसों पर विधायकों को बीजेपी खरीद रही है. भारत सरकार कमजोर हो गई है. टूट गई है इसलिए खरीद-फरोख्त कर रही है.

बता दें कि अपराध नियंत्रण विधेयक 2024 से बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार, बालू-जमीन, शराब माफिया राज को खत्म करने की बात सरकार ने कही है. इस कानून को यूपी के गैंगस्टर एक्ट की तरह ही माना जा रहा है.

Related posts

Breaking : मुंगेर में अपराधियों ने वकील को मारी गोली, पटना रेफर.. जांच में जुटी पुलिस..

Bihar Now

Breaking : बिहार में बेखौफ अपराधी, गोपालगंज में एक होमगार्ड की गोली मारकर हत्या !..

Bihar Now

Breaking : गोली से घायल कोचिंग संचालक की इलाज के दौरान पटना में मौत, दो दिन पूर्व अपराधियों ने मारी थी गोली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो