Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“पुष्पम प्रिया चौधरी” के मैंबरशिप ड्राइव का आगाज, सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले से की शुरुआत !..

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ विज्ञापन के माध्यम से अपनी दावेदारी पेश करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपनी राजनीतिक पार्टी “Plurals” के लिए मैंबरशिप ड्राइव की आगाज की है…

पुष्पम प्रिया चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में शनिवार यानि आज मैंबरशिप ड्राइव की शुरुआत की हैं और पुष्पम प्रिया चौधरी ने खुद को नालंदा में आज मौजूदगी की बात कही है…

ये बिहार नाउ नहीं , खुद पुष्पम प्रिया चौधरी अपने फेसबुक पेज पर लिखी है कि आज वो बिहार की ऐतिहासिक स्थल और ज्ञान की धरती नालंदा में मौजूद हैं और अपनी पार्टी के लिए मैंबरशिप ड्राइव कर रही हैं…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ खुद को सीएम कैंडिडेट की दावेदारी पेश करना और नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से मैंबरशिप ड्राइव की शुरुआत करना अपने आप में बहुत कुछ बयां करती है… हालांकि जनता इसको किस रूप में लेती है और किस तरह का रिस्पांस मिलता है वो तो जनता और वक्त ही बताएगी…

आपको बता दें कि अपने पार्टी से खफा जेडीयू नेता व दरभंगा के पूर्व जेडीयू MLC विनोद चौधरी की पुत्री हैं पुष्पम प्रिया चौधरी.. जिन्होंने लाखों की विज्ञापन देकर खुद को बिहार के मुख्यमंत्री कैंडिडेट की घोषणा की है… जिसके बाद पुष्पम प्रिया चौधरी सियासी गलियारों से लेकर आम गलियारों तक काफी चर्चें में हैं….

ब्यूरो रिपोर्ट बिहार नाउ

Related posts

राजधानी पटना में असामाजिक तत्वों ने पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर पीटा… 3 पुलिसकर्मी घायल,एक कांस्टेबल की हालत गंभीर…

Bihar Now

बम धमाके से एक बार फिर दहला सिल्क सिटी, एक महीने पहले भी हुए धमाके में हुई थी 15 लोगों की मौत…जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

नहीं रहे सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक, ऑफिस में झंडोत्तोलन के बाद अचानक बिगड़ी उनकी तबीयत…

Bihar Now