Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

शराबबंदी की खुली पोल, शराब के नशे में BDO साहब गिरफ्तार, थाने से मिली जमानत, पुलिस पर उठ रहे सवाल ?…

दरभंगा:-दरभंगा के कुसेस्वरस्थान में पकड़े गए दारूबाज प्रखंड विकास पदाधिकारी को थाने से ही जमानत मिल गई है। यह खबर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। डीएसपी  इस मसले पर साफ-साफ बोलने से बच रहे हैं।

बता दें मामला दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखंड के वीडियो अखिलेश्वर प्रसाद सिंह से जुड़ा है। वीडियो को बीती रात सरकारी आवास से ही शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया था शराब के नशे में चूर वीडियो की गिरफ्तारी के बाद थाने में केस भी दर्ज हुआ, लेकिन इसके बाद शराब के नशे में धुत्त वीडियो को थाने से ही जमानत दे दी गई।

अब इस पूरे मसले पर बिरोल के एसडीपीओ दिलीप कुमार झा साफ-साफ बोलने से बच रहे हैं।

वहीं दरभंगा के एसएसपी बाबूराम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पूरी जानकारी लेकर मीडिया को बताया जाएगा।

बता दें बिहार में उत्पाद अधिनियम के अनुसार शराब के सेवन करने पर सीधे जेल भेजा जाता है। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर शराब के नशे में चूर वीडियो को जेल की बजाय थाने से ही जमानत कैसे मिल गई। जबकि आम लोगों को शराब पीते पकड़े जाने पर फौरन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाता है

सुभाष शर्मा, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

किशोर कुणाल का हार्ट अटैक से निधन, राम मंदिर ट्रस्‍ट के थे सदस्‍य…

Bihar Now

पटना में गंगा पर 6 लेन का नया पुल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया जायजा…

Bihar Now

बिहार में एक और पुल ध्वस्त, अगल-बगल के गांवों से टूटा संपर्क… बीते 12 दिन में 6 पुल धड़ाम, उठने लगे सवाल !…

Bihar Now