Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

चुनाव की तैयारी पूरी,पहले चरण का मतदान कल, 71 सीटों पर होगा चुनाव..

98 उम्मीदवारों का भाग्यों का फैसला EVM कल होगा बंद

सुरक्षा को लेकर नदी से लेकर दियारा तक रहेगीं चप्पे-चप्पे पर नजर,परिंदे भी नही मार पाएंगे पड

-बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण का मतदान कल यानी 28 OCT है।भोजपुर जिले के सातों विधानसभा चुनाव के मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।जिले में कुल 2118504 मतदाता है जिसमे पुरुष मतदाता 1146379,महिला मतदाता 972025 और थर्ड जेंडर की संख्या 100 है। जिले में कुल 98 उम्मीदवार है जिसमे 85 पुरुष और 13 महिला उम्मीदवार है । जिले के 98 उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला कल यानी 28 OCT को EVM में कैद हो जायेगा ।

जिला प्रशासन ने मतदान को लेकर कमर कस ली है जिला प्रशासन ने सातों विधानसभा में कुल 14692 मतदान कर्मियों को तैनात किया है।सुरक्षा को लेकर 11472 पुलिस कर्मी जिले के अलग मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे । मतदान केंद्रों पर EVM ले जाने के लिए PCCP मैजिस्ट्रेट 1181 है..

।वही भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रिवेंटी एक्शन काफी लोगों पर लिए है जिसमें 27 हजार लोग को 107,110 CRPC के तहत बांड डाउन किया गया है।342 लोगों पर CCA 3 का प्रस्ताव समर्पित किया गया जिसमें आदेश भी पारित है ।चुनाव के दिन व्यापक रूप से पेट्रोलिंग की व्यवस्था की है। सेक्टर पेट्रोलिंग,जोनल पेट्रोलिंग,सुपर सेक्टर पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है ।DSP लेवल की पेट्रोलिंग अलग से की जाएगी । नदी गस्ती के लिए 9 बोट पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है ,साथ ही SDRF की टीम नदी में पेट्रोलिंग करेंगी। नदी के माध्यम से चुनाव को डिस्टर्ब करना चाहते है उसे रोकथाम के लिए दियारा क्षेत्रो में दो पालटून MMP की लगाई गई है । SP ने कहा कि सभी वोटर भय मुक्त वातावरण में निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करें ,पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए तैनात है ।

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा

 

Related posts

घर से 15 KM दूर जंगल से बेहोशी अवस्था में मिली नाबालिग लड़की, दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

कोरोना को लेकर 24 घंटे के लिए आइसोलेशन पर रखा गया समाहरणालय को,आम लोगों को जाने पर लगा प्रतिबंध…

Bihar Now

केके पाठक को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, पूर्व शिक्षा मंत्री ने मोबाइल पर पाठक की क्लिप दिखाई

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो