Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

घर से 15 KM दूर जंगल से बेहोशी अवस्था में मिली नाबालिग लड़की, दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

मो.अंजुम आलम, जमुई

जमुई: ख़ैरा प्रखंड के गिद्धेश्वर जंगल मे मंगलवार की देर शाम मुखबाधिर एक नाबालिग लड़की बेहोशी अवस्था में मिली। जिसे पहचान के एक युवक के द्वारा उठाकर घर लाया गया, जहां काफी देर तक जब नाबालिग होश में नहीं आई तो परिजन द्वारा घटना की जानकारी गढ़ी थाना की पुलिस को दी गई।

उंसके बाद पुलिस के द्वारा इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ख़ैरा भेजा गया। लेकिन नाबालिग की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद देर रात सदर अस्पताल रेफर कर दिया।यहां डाक्टर घनश्याम सुमन के द्वारा इलाज किया जा रहा है और महिला चिकित्सक स्वेता सिंह के द्वारा जांच किया गया है।मुखबाधिर नाबालिग नवादा जिले के एक गांव की रहने वाली है लेकिन वह अपने नानी घर गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है।

बताया जाता है कि मुखबाधिर नाबालिग अपनी बहन के साथ झगड़ा कर मंगलवार की दोपहर बाद गुस्सा में घर से बाहर भाग गई थी। उंसके बाद देर शाम गिद्धेश्वर जंगल में वह बेहोशी अवस्था में मिली। नाबालिग के चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर जख्म के निशान पाए गए हैं जिससे नाबालिग के साथ दुष्कर्म होने की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल सदर अस्पताल में नाबालिग की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जांच में जुटी हुई है। नाबालिक के होश में आने के बाद ही घटना के हकीकत की जानकारी हो पाएगी। फिलहाल डॉक्टर या पुलिस कुछ बताने से परहेज कर रही है।

 

Related posts

Breaking : नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, सरकार बनाने का दावा पेश ….

Bihar Now

होली मिलन समारोह में रविशंकर प्रसाद के पैर छूने लगे नीतीश, सांसद रविशंकर ने रोका… संजय झा ने हाथ पकड़ने की कोशिश की…

Bihar Now

Big Breaking : औरंगाबाद में दो IED बरामद, CRPF ने किया डिफ्यूज..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो