Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मधुबनी नरसंहार को जातीय रंग देना बंद करे JDU – प्रेमचंद्र मिश्रा

काँग्रेस पार्टी के विधान परिषद सदस्य प्रेमचंद्र मिश्रा ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर आरोप लगाया कि वह मधुबनी के महमदपुर नरसंहार मामले को लेकर राजनीति करना बंद करें तथा घटना को जातीय रंग देने से बाज आएं तथा मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करावें।

उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि सत्तापक्ष से जुड़े सिर्फ एक जाति विशेष के नेताओं का महमदपुर का लगातार दौरा हो रहा है जो मामले की आड़ में अपना चेहरा चमकाने की फिराक में ज्यादा दीख रहे हैं जबकि सत्ता पक्ष का दायित्व बनता है कि वह पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की कोशिश करे तथा घटना को अंजाम देने वालो की गिरफ्तारी को सुनिश्चित करे। जबकि अभी तक मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में पुलिस विफल साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नही होती और जिसने भी ये अपराध किया है उसकी तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिये लेकिन सत्ता पक्ष से जुड़े एक जाति विशेष के नेता मामले को लेकर ना सिर्फ राजनीति करने की कोशिश में हैं बल्कि लाश पे अपनी रोटी सेंकना चाहते है तथा माहौल को बिगाड़ रहे हैं? उन्होंने पूछा कि महमदपुर जाकर फ़ोटो खींचाने तथा घड़ियाली आंसू बहाने की जगह जदयू भाजपा नेताओं को चाहिए कि मुख्यमंत्री से कह अपराध में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार कराए। सामाजिक स्तर पर जातीय विद्वेष फैलाना घोर अनुचित है।
उन्होंने ऐसे नेताओं के महमदपुर भ्रमण पर तत्काल रोक लगनी चाहिए जो जातिगत आधार पर लोगों को भड़काने की कोशिश में हैं। कांग्रेस पार्टी के भी कई नेताओं ने पीड़ित परिवार के आँशु को पोछा है लेकिन मामले पर राजनीति नही की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय कांग्रेसी श्री सुरेंद्र सिंह के तीन परिजनों की हत्या कर दी गयी है और पीड़ित परिवार ने भी सिर्फ न्याय की गुहार लगाई है।
काँग्रेस चाहती है की कुर्की जब्ती पर्याप्त नही है,सभी मुख्य अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी को सरकार सुनिश्चित करें तथा मामले को जातीय रंग देने तथा जदयू द्वारा राजनीति से प्रेरित कोशिशें को बंद कराए मुख्यमंत्री।

 

Related posts

चुनाव आयोग पर RJD ने खड़े किए सवाल ?… कहा – राजनीतिक दलों द्वारा उठाए गए सवालों का चुनाव आयोग ने नहीं दिया संतोषजनक जवाब”…

Bihar Now

लिपिक को मंहगा पड़ा 30 हजार लेना, रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Now

शेखपुरा पहुंचे लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो