Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीति

कैप्टन आनंद अमर रहे के गूंजते नारों के बीच पंचतत्व में विलीन हुए शहीद वीर सपूत , गांव में नहीं थम रहे आंसुओं के सैलाब !…

खगड़िया के परबता प्रखंड के अगुवानी गंगा घाट पर सैन्य और राजकीये सम्मान के साथ शहीद कैप्टन आनंद का अंतिम संस्कार किया गया.. कैप्टन आनंद कुमार के छोटे भाई प्रीतम कुमार ने मुखाग्नि दिया। इस दौरान सेना के जवान और पुलिस के जवान के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

शहीद कैप्टन आनंद के अंतिम संस्कार में हजारो की संख्या में लोग अगुवानी घाट पहूंचे थे। नम आंखो से सभी ने शहीद कैप्टन आनंद कुमार के अंतिम बिदाई किया। जैसे ही कैप्टन आनंद का पार्थिव शरीर परबता के अगुवानी घाट पहूंचा जन सैलाब उमङ पङा। चारो ओर कैप्टन आनंद अमर रहे के नारे से गुंजायमान हो रहा था। बताते चले कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में ग्रेनेड विस्फोट में शहीद हुए कैप्टन आनंद का पार्थिव शरीर आज खगड़िया के परबता स्थित उनके पैतृक गांव शिरोमणी टोला पहूंचा।

गांव में पार्थिव शरीर पहूंचते ही शहीद कैप्टन आनंद अमर रहे की नारे से गूंज उठा। हजारो की संख्या में लोग शहीद कैप्टन आनंद के अंतिम दर्शन के लिए पहूंचे। पार्थिव शरीर के पहूंचते ही पुरा गांव गमगीन हो गया। शहीद कैप्टन आनंद के परिवार बाले शव को देखते है रो पङे। कैप्टन आनंद की माता ममता देवी और पिता मधुकर सनगही ने पुष्प अर्पित किया और पार्थिव शरीर की आरती किये। पूरा माहोल गमगीन था और हर आंख नम थी अंतिम संस्कार के समय।

आज कैप्टन आनंद का पार्थिव शरीर पंचतत्व में बिलीन हो गया और अपने पीछे माता पिता और भाई को छोङ गया। इस अंतिम यात्रा में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, स्थानीय विधायक डाक्टर संजीव डीएम आलोक रंजन घोष एसपी समेत हजारो लोग सामिल हुए। वही खगङिया डीएम ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया और कहा कि आनंद के परिजन को बिहार सरकार के द्वारा मिलनेवाली 11 लाख के राशि का चैक दिया गया और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

 

Related posts

दही-चूड़ा भोज के जरिए सियासत !… बिहार में ये क्या हो गया ?… दही-चूड़ा खाने पहुंचे नीतीश, खुद गायब हो गए चिराग पासवान, बैरंग वापस लौटे नीतीश…

Bihar Now

Exclusive : कुशेश्वरस्थान में नीतीश कुमार के “विकास” मॉडल की जीत है… जनता ने नीतीश कुमार पर विश्वास जताया – संजय झा, मंत्री

Bihar Now

Australian Online Pokies No Deposit Bonus

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो