Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

सियासी कयासों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राज्यसभा सांसद हरिवंश की मुलाकात, मुलाकात के क्या मायने ? …

बिहार की सियासी गहमागहमी के बीच राज्यसभा सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। दोनों की मुलाकात गुपचुप तरीके से हुई है, जिसकी भनक किसी को नहीं थी। सोमवार की देर शाम बंद कमरे में करीब डेढ घंटे तक दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है। अब इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

दरअसल, बिहार की सियासत में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदलने की तैयारी कर रहे हैं और इसी रणनीति के तहत वे पार्टी के विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं हालांकि ये सिर्फ सियासी कयास कहे जा सकते हैं। इसी बीच जेडीयू कोटे से सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सोमवार की शाम सीएम आवास पहुंचे, जहां उनकी मुख्यमंत्री से करीब डेढ घंटे तक मुलाकात चली। दोनों नेताओ की इस बैठक की किसी को भनक तक नहीं लगी। सियासी गहमागहमी के बीच नीतीश से हरिवंश की मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है…

बता दें कि हाल ही में पार्टी लाइन से अलग होकर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू लगातार इस बात को कह रहे थे कि नए संसद भवन की कोई जरुरत नहीं थी लेकिन उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए हरिवंश ने न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की बल्कि यह भी बताया कि नए संसद भवन की जरूरत क्यों थी। इसपर जेडीयू ने हरिवंश पर गंभीर आरोप लगाए थे …

Related posts

Program To Win At Pokies With Bonus

Bihar Now

JDU से ही चुनाव लड़ेंगी मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की आरोपी रही पूर्व मंत्री मंजू वर्मा !…

Bihar Now

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दुख, कहा – उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को मिली नई दिशा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो