Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

NDA की सरकार ने 2133 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, एनडीए की सरकार बनने के बाद नियुक्ति पत्र वितरण का पहला बड़ा कार्यक्रम…

आरजेडी के साथ सरकार चलाने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में सरकारी नौकरी देने की जो शुरुआत की थी, वह बीजेपी के साथ आने के बाद भी जारी रहेगी। अब इसी के तहत आज 2133 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस कार्यक्रम में सीएम और दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे…

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 2133 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा। इसके तहत बिहार सचिवालय सेवा अंतर्गत 1333 सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत 228 सहायक अध्यापक और 572 व्याख्याता को भी नियुक्ति पत्र सौपा गया।

मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुमित सिंह भी मौजूद थे….

बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद नियुक्ति पत्र वितरण का पहला बड़ा कार्यक्रम है। हालांकि, एनडीए नेता का कहना है कि 2020 में जब एनडीए की सरकार बनी थी, उस समय बीजेपी की तरफ से 20 लाख नौकरी और रोजगार देने का वादा किया गया था।

इसके साथ ही जब नीतीश कुमार महागठबंधन में गए और सरकार बनी तो नीतीश कुमार ने गांधी मैदान से 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था।

Related posts

Bihar Now

Web Journalist Association of India के संयुक्त सचिव समेत अन्य लोगों को ” पटना साहिब सम्मान “से किया गया सम्मानित..

Bihar Now

“जहरीली शराब से 100 लोगों की मौत और अपने मंत्रियों के साथ पटना की सड़कों पर मुख्यमंत्री का ठहाका, CM का ना मीडिया से संवाद, ना जनता से संवाद, ना पीड़ितों से संवाद” !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो