Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

पटना में मशहूर कारोबारी व BJP नेता गोपाल खेमका की हत्या, आधी रात को अपार्टमेंट के गेट पर गोली मारकर भागे बदमाश…7 साल पहले बेटा का हुआ था मर्डर, “सु”शासन‌ पर सबसे बड़ा सवाल ?..

पटना में शुक्रवार की देर रात को बदमाशों ने बिहार के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी. राजधानी पटना के पनास होटल के पास स्थित उनके अपार्टमेंट के गेट पर ही अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. रात 11.30 बजे के करीब गोपाल खेमका अपनी गाड़ी से अपार्टमेंट के गेट पर पहुंचे ही थे कि घात लगाए अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए.

गोपाल खेमका शहर के एक बड़े बिजनसमैन के रूप में जाने जाते थे. पटना में पटनास होटल के पास अपार्टमेंट कटारूका निवास में वो रहते थे. शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे गोपाल खेमका बांकीपुर क्लब से अकेले ही अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वो अपार्टमेंट के गेट पर पहुंचकर अपनी गाड़ी से नीचे उतरे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी.

गोपाल खेमका पटना के एक बड़े कारोबारी के रूप में जाने जाते थे. हेल्थकेयर, जनरल बिजनस से वो जुड़े रहे. साथ ही कॉर्पोरेट संचालन में भी वो योगदान देते थे. राजेंद्र नगर मगध अस्पताल के वो मालिक भी थे.

शुक्रवार की रात जब उनकी हत्या हुई तो सूचना मिलने पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव रात 12 बजे ही मौके पर पहुंच गए थे. ट्वीट कर उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले गोपाल खेमका के बेटे की भी हत्या कर दी गयी थी. वहीं गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच में पुलिस जुट गयी है.

Related posts

बिहार आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी, पटना के ट्रैफिक व्यवस्था में हुए बदलाव…

Bihar Now

‘कांग्रेस के चार जनरेशन ने देश को लूटा… सूद समेत चुकाना पड़ेगा’ सम्राट ने बताया भ्रष्टाचार का 2G, 3G और 4G मॉडल

Bihar Now

Breaking : पप्पू यादव जेल से हुए रिहा , मधेपुरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो