Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

रोहतास में स्वर्ण व्यवसाई की हत्या के बाद बवाल, थाने का ग्रामीणों ने किया घेराव, लाठीचार्ज… कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल…

मिथिलेश कुमार, रोहतास 

खबर रोहतास जिले के सासाराम से है। जहां कल रात बड्डी थाना के पास एक ज्वेलरी कारोबारी की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या से अक्रोशित लोगों ने आज मृतक सूरज सोनी के शव के साथ बड्डडी थाना पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने थाने पर पथराव कर दिया।

वहीं पुलिस ने भी लाठी चार्ज कर उपद्रव करने वाले लोगों को खदेड़ दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों को चोट लगी है। जिसका अलग-अलग जगह पर ईलाज चल रहा है। मौके पर सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार तथा एसडीओ आशुतोष रंजन पहुंच गए हैं एवं लोगों को समझाने बुझाने का काम कर रहे हैं।

थाना पर ग्रामीणों ने जमकर उत्पाद मचाया है तथा कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया है। पथराव में कई पुलिसकर्मी को भी चोट लगी है। वहीं पुलिस के लाठी चार्ज में कई ग्रामीण भी घायल हुए हैं। बता दे की कल आलमपुर बाजार से अपनी दुकान बंद कर लौट रहे सिकुही निवासी सूरज सोनी को बड्डी थाना से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने ताबरतोड 7 गोली मार दी। जिससे सूरज सोनी की मौत हो गई।

वहीं 150 ग्राम सोना का आभूषण, साढ़े सात किलो चांदी तथा 20 हजार से अधिक नगदी भी लेकर अपराधी भाग गए थे। इस मामले में घटना के बाद से ही इलाके में तनाव देखने को मिल रहा है। आज सुबह ही ग्रामीण शव के साथ थाने पर पहुंच गए और हंगामा शुरू करने लगे। कुछ घायल को सदर अस्पताल भी लाया गया है।

 

Related posts

Breaking : बिहार के अररिया में दिनदहाड़े बैंक से 90 लाख की लूट, फायरिंग करते मौके से फरार हुए अपराधी… पुलिस की कार्यशैली पर सवाल ?…

Bihar Now

पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना,हत्थे चढ़े ATM काट रहे जालसाज…

Bihar Now

पानी में भरभरा गया पुल, सियासत फुल !… “प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पूरी करने की भेंट चढा पुल”…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो