Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

वोट Vibe के ओपिनियन पोल ने बता दिया बांकीपुर का फाइनल रिजल्ट! जानिए किस पार्टी को कितने मार्जिन से मिल रही जीत…

पटना: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर वोट वाइब के फाउंडर अमिताभ तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि इस चुनाव के रिजल्ट में कुछ भी हो सकता है। हो सकता है कि जन सुराज विजयी हो जाए। इसके अलावा उन्होंने ‘बिहार तक’ से बातचीत में कहा कि जब टर्न आउट लो होता है कि वोटरों में उत्साह उतना नहीं है। दूसरा विपक्ष पर विश्वास नहीं है। यदि विश्वास रहेगा, तो वो निकलकर वोट करेगा। वहां पर नितिन नवीन जी की इमेज अच्छी है।

बीजेपी की स्ट्रांग होल्ड सीट है। करिश्मा के हिसाब से देखा जाए, तो बीजेपी का कैंडिडेट प्रशांत किशोर के मुकाबले कुछ भी नहीं है। लेकिन वो बीजेपी के कैडर के भरोसे चुनाव लड़ रहा है। यहां पर यदि मुकाबला दो पार्टी के बीच होगा। यदि यहां विपक्ष का कोई एक होता तो चांसेज ज्यादा होते जन सुराज के जीतने के। लेकिन ये राजनीति है, इसमें कुछ भी हो सकता है। ऐसा नहीं है कि मैं बिल्कुल ही खारिज कर रहा हूं।

25 जुलाई को हुआ था ओपिनियन पोल

वोट वाइब की ओर से बांकीपुर उपचुनाव को लेकर एक ओपिनियन पोल किया गया था। जिसमें बीजेपी को लगभग 45 प्रतिशत वोट शेयर, जन सुराज को 44 प्रतिशत और आरजेडी को 18 प्रतिशत वोट शेयर दिया था। वोट वाइब के फाउंडर अमिताभ तिवारी ने कहा कि इस बार जो टर्न आउट हुआ है, वो लगभग 35 प्रतिशत हुआ है। पिछली बार से ये 7 प्रतिशत कम है। एक बड़ी और विचित्र बात ये है कि इतना ज्यादा इंटरेस्ट इस चुनाव ने पैदा किया। लेकिन टर्न आउट पिछली बार की तुलना में भी कम हुआ। यानी लगभग 1 लाख 30 हजार वोटरों ने अपना वोट डाला है।

हमने जब ओपिनियन पोल किया था। उस समय 25 जुलाई तक का आंकड़ा था। उस समय बीजेपी को 11 प्रतिशत की लीड मिल रही थी। लेकिन अब ये 7 से 8 परसेंट की लीड है। ये लीड बीजेपी को रहनी चाहिए। यानी बीजेपी को 7 से लेकर 9 प्रतिशत तक वोट शेयर में लीड रहनी चाहिए। कुल मिलाकर 10 हजार के मार्जिन से बीजेपी को लीड मिलेगी।

बांकीपुर उपचुनाव का ओपिनियन पोल

प्रशांत किशोर की पार्टी जीत सकती है- वोट वाइब

जन सुराज पार्टी भी जीत सकती है। हमें नहीं पता कि जो 35 फीसदी वोटर टर्न आउट हुए हैं। वे किसके सपोर्टर हुए। किस जाति से हैं। किसको सपोर्ट कर रहे हैं। ये तो चुनाव आयोग के डेटा में है। जीतने का दो ही मूल मंत्र है। एक है आरजेडी का धाराशायी होना। यदि आरजेडी 29 प्रतिशत वोट शेयर पर है और वो सिंगल डिजिट पर आ जाता है। वो सारा कुछ जन सुराज को चला जाएगा। नंबर्स क्या हैं। 62 प्रतिशत बीजेपी के थे। 28 से 29 पिछली बार आरजेडी का था। पांच प्रतिशत जन सुराज को था। यदि आरजेडी का सारा का सारा वोट जन सुराज ले लेता है, तो भी 34 प्रतिशत पर ही जन सुराज रहेगी। इसका सीधा अर्थ है कि आपको जीतने के लिए बीजेपी के कोर वोटों में सेंधमारी करनी होगी।

बीजेपी के कोर वोटर में बिखराव का फायदा किसे?

अमिताभ तिवारी ने आगे बताया कि बांकीपुर में बीजेपी का कोर वोटर 66 प्रतिशत पूरी तरह लॉक है। इसलिए बीजेपी को यहां 50 से 60 प्रतिशत वोट शेयर मिलता है। बाकी का यादव- मुस्लिम और अन्य होता है। इसमें दलित भी हैं और अदर्स भी हैं। अब जो आरजेडी का कोर वोट है, मुस्लिम यादव। मुस्लिम वोटरों की धारणा ये है कि जो बीजेपी को हराएगा, उसके साथ जाएंगे। मुस्लिम समाज का ज्यादा सपोर्ट प्रशांत किशोर को दिख रहा है। तेजस्वी के आखिरी दो दिन के प्रचार से थोड़ा बहुत ही फायदा हुआ होगा। पूरा सपोर्ट जेएसपी को जाते हुए दिख रहा था। लेकिन जो यादव समाज था। यदि जन सुराज जीत जाएगा, तो वो अगले पांच साल में आगे बढ़ जाएगा।

बांकीपुर में कुछ भी हो सकता है- वोट वाइब

वोट वाइब के संस्थापक ने बताया कि यदि यादव और मुस्लिम वोटरों के अलावा बीजेपी के कोर वोटर का एक चंक जन सुराज को चला जाता है। तो ये चुनाव पलट सकता है। कांटे की टक्कर हो सकती है। भरत तिवारी का मुद्दा, कुर्मी और कुशवाहा का मुद्दा। ये सारे फैक्टर भी काम कर सकते हैं। प्रशांत किशोर एक ब्राह्मण उम्मीदवार हैं। भरत तिवारी का मामला और सीजेपी का मामला दोनों युवाओं के बीच प्रशांत किशोर के सपोर्ट के रूप में गया होगा। ओपिनियन पोल के दौरान 18 साल से 24 साल के वोटरों ने सबसे ज्यादा सपोर्ट जन सुराज को किया था। कुर्मी समाज का ये गुस्सा की नीतीश कुमार को हटाया गया है। इसका असर भी हो सकता है।

Related posts

रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार…

Bihar Now

Sydney Online Casino Au

Bihar Now

लॉकडाउन का जायजा लेने सड़कों पर निकले दरभंगा के पुलिस कप्तान बाबूराम, पुलिस के जवानों को दिया दिशा निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो